अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ १०५ ] ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड--क्षेत्रफल ९४,२७७ वर्गमील; जनसंख्या ४,७५,००,००० है। ब्रिटिश राजसमूह में इँगलैण्ड, स्काटलैण्ड, वेल्स तथा उत्तरी आयरलैण्ड शामिल हैं। केवल उत्तरी आयरलैण्ड में स्वायत्त-शासन है। शेष तीन प्रदेश एक शासन के अन्तर्गत हैं। ब्रिटिश शासन-विधान अलिखित और परम्परागत है। ब्रिटेन का राज्य-सिंहासन पैतृक है। एकच्छत्र शासन मर्यादित है। बहुमत की सरकार होती है। राजा को मसविदो (Bills) पर स्वीकृति देने का अधिकार है। वह मंत्रियों द्वारा कार्य करता है और मंत्री पार्लमेट के प्रति ज़िम्मेदार होते हैं। कुछ प्रमुख मंत्री मंत्रि-मण्डल (Cabinet) के सदस्य होते हैं। वे उसकी बैठको में शामिल होते हैं। शेष मंत्री उसके सदस्य नही होते। आजकल ९ सदस्यो की एक युद्ध-समिति (War-Cabinet) है। वर्तमान कामन-सभा का चुनाव सन् १९३५ में हुआ था। इसमे ३७५ अनुदार, ३३ नरम-राष्ट्रवादी, ७ राष्ट्रीय मज़दूर, ५ सरकारी राष्ट्रवादी, १६८ मज़दूर, १९ उदार, ७ स्वतत्र, और १ साम्यवादी सदस्य हैं।