जायसी ग्रंथावली/अखरावट
अखरावट
दोहा
गगन हुता नहिं महि हुती, हुते चंद नहिं सूर।
ऐसइ अंधकूप महँ रचा मुहम्मद नूर॥
सोरठा
साँई केरा नाव, हिया पूर, काया भरी।
मुहमद रहा न ठाँव, दूसर कोइ न समाइ अब॥
आदिहु ते जो आदि गोसाईं। जेइ सब खेल रचा दुनियाई॥
जस खेलेसि तस जाइ न कहा। चौदह भुवन पूरि सब रह॥
एक अकेल, न दूसर जाती। उपजे सहस अठारह भाँती॥
जौ वै आनि जोति निरमई। दीन्हेसि ज्ञान, समुझि मोहिं भई॥
औ उन्हे आनि बार मुख खोला। भइ मुख जीभ बोल मैं बोला॥
वै सब किछु, करता किछु नाहीं। जैसे चले मेघ परछाहीं॥
परगट गुपुत बेिचारि सो बूझा। सो तजि दूसर और न सूझा॥
दोहा
कहौं सो ज्ञान ककहरा, सब आखर महँ लेखि।
पंडित पढ़ अखरावटी, टूटा जोरेहु देखि॥
सोरठा
हुता जो सुन्न-म-सुन्न, नावँ ठावँ ना सुर सबद।
तहाँ पाप नहि पुन्न, मुहमद आपुहि आपु महँ॥ १ ॥
(१) हुता = था। अंधकूप = शून्य अंधकार। नूर = ज्योति, हदीस के अनुसार ईश्वर ने सबसे पहले महम्मद पैगंबर की ज्योतेिं उत्पन्न की। केरा = का। मुहम्मद रहा...अब = कवि मुहम्मद कहते हैं कि नाम ही तन मन में भर रहा है, अब दूसरी वस्तु के लिये हृदय में कहीं जगह ही नहीं है। दूसर जाती = दूसरी जिन्स नहीं थी, दूसरे प्रकार की कोई वस्तु नहीं थी। सहस अठारह भाँती = जैसे हमारे यहाँ चौरासी लाख योनियों की कल्पना है वैसे ही मुसलमानों के यहाँ अठारह हजार की। बार = बाल से (साधारण कल्पना है कि ईश्वर ने कुश या बाल से चीरकर मैह बनाया) । करता = जीव जो कर्म करता दिखाई पडता है। सुन्न-न-सुन्न = बिलकुल शून्य। मुहम्मद आपुहि आपु महँ = उस समय ईश्वर की कलाएँ ईश्वर में ही लीन थीं, सृष्टि रूप में
उनका विस्तार नहीं हुआ था। आपु अलख पहिले हुत जहाँ। नाँव न ठावँ न मूरति तहाँ॥
पूर पुरान, पाप नहिं पुन्नू। गुपुत तें गुपुत, सुन्न तें सुन्नू॥
अलख अकेल, सबद नहिं भाँती। सूरुज, चाँद, दिवस नहिं राती॥
आखर, सुर, नहिं बोल, अकारा। अकथ कथा का कहौं बिचारा॥
किछु कहिए तौ किछु नहिं आाखौं। पै किछु मुह किछु हिय महँ राखौं॥
बिना उरेह अरंभ बखाना। हुता आपु महँ आपु समाना॥
आस न, बास न, मानुष अंडा। भए चौखँड जो ऐस पखंडा॥
दोहा
सरग न, धरति न खंभमय, बरम्ह न बिसुन महेस।
बजर बीज बीरौ अस, ओहि। न रंग, न भेस॥
सोरठा
तब भा पुनि अंकूर, सिरजा दीपक निरमला॥
रचा मुहम्मद नूर, जगत रहा उजियार होइ॥ २ ॥
ऐस जो ठाकुर किय एक दाऊँ। पहिले रचा मुहम्मद नाऊँ॥
तेहि कै प्रति बीज अस जामा। भए दुइ बिरिछ सेत औ सामा॥
होतै बिरवा भए दुइ पाता। पिता सरग औ धरती माता॥
सूरुज, चाँद दिवस औ राती। एकहि दूसर भएउ सँघाती॥
चलि सो लिखनी भइ दुइ फारा। बिरिछ एक उपनी दुइ डारा॥
भेंटन्हि जाइ पुन्नि औ पापू। दुख औ सुख, आनँद संतापू॥
औ तब भए नरक बैकूंठू। भल औ मंद, साँच औ झूठू॥
दोहा
नूर मुहम्मद देखि तब भा हुलास मन सोइ।
पुनि इबलीस सँचारेउ, डरत रहै सब कोई॥
(२) पूर पुरान = पूर्ण पुराण पूरुष ही था। गुपुत तें...सुन्नू = गुप्त से भी गुप्त और शून्य से भी शून्य। सुर = स्वर। किछु कहिए...आखी = यदि मैं कुछ कहता हूँ, तो भी मानो उसके संबंध में कुछ नहीं कहता हूँ, क्योकि वह वर्णन के बाहर है। उरेह = रूपरेखा या चित्र। अंडा = पिंड, शरीर। चौखँड = चारों ओर। पखंडा = प्रपंच बिस्तार। खंभमय = खंभों सहित (पहाड़ पृथ्वी के खंभे हैं) । बरम्ह = ब्रह्मा। बजर बीज बीरौ अस = इस संसार रूपी वृक्ष का वज्र के समान स्थिर बीज मात्र था। (३) ऐसा जो ठाकुर...दाऊँ = उस प्रभु ने एक बार ऐसा किया। तेहि के...जामा = मुसलमानों के अनुसार मुहम्मद साहब की खातिर से ही दुनियाँ पैदा की गई। पिता सग...धरती माता = चित् पझ और अचित् (जड़) पक्ष। अँगरेज कवि मेरेडिथ ने स्वर्ग चौर पृथ्वी के विवाह को ऐसी ही कल्पना की है। चलि सों...दुई फारा = कलम का पेट चीरकर जब दो फालें की जाती हैं तब वह चलती है, इसी प्रकार जब आरंभ में दो विभाग (द्वंद्व) हुए तब सृष्टि का क्रम आगे चला। इबलीस = शैतान, जो बहकाकर
लोगों को ईश्वर के विरुद्ध किया करता है। अखरावट
पृष्ठ २६५
सोरठा
हुता जो एकहि संग, हौं तुम्ह काहे बीदुरा?
अब जिउ उठे तरंग, मुहम्मद कहा न जाइ किछु॥
जो उतपति उपजाहँ चहा, आपनि प्रभुता आपु सौं कहा॥
रहा जो एक जल गुपुत समुंदा, बरसा सहस अठारह बुंदा॥
सोई अंस घटे घट मेला, औ सोई बरन बरन होइ खेला॥
भए आपु औ कहा गोसाईं, सिर नावहु सगरिउ दुनियाई॥
आने फूल भाँति बहु फूले, वास वेधि कौतुक सब भूले॥
जिय जंतु सब अस्तुति कीन्हा, भा संतोप सबै मिलि चीन्हा॥
तुम करना बड़ सिरजनहारा, हरता धरता सब संसारा॥
भरा भंडार गुपुत तहँ, जहाँ छाँह नहि धूप।
पुनि अनवन परकार सौं, खेला परगट रूप॥
सोरठा
परै प्रेम के झेल, पिड सहूँ धनि मुख मो रुरै।
जो सिर सेंती खेल, मुहम्मद खेल सो प्रेम रस॥
एक चाक सब पिंडा चढे, भाँति भाँति के भाँड़ा गढ़े॥
जबहीं जगत किए सब साजा, आदि चहेउ आदम उपराजा॥
पहिलेइ रचे चारि अड़वायक, भए सब शइबैन के नायक॥
भइ आयसु चारिहु के नाऊँ, चारि वस्तु मेखहु एक ठाऊँ॥
तिन्ह चारिहु कै मंदिर सवारा, पाँच भूत तेहि महँ पैसारा॥
आपु आपु महँ अरुझी माया, एस न जानै दहुँ केहि काया॥
नव द्वारा राखै मंझियारा, दसवाँ मूदि के दिएउ केवारा॥
शब्दार्थ —
हुता जो एकहि संग — जीव पहले ईश्वर में अलग नहीं था।
उठै तरंग — वियोग के कारण मन में भाव उठते हैं।
उतपति — सृष्टि।
आपनि प्रभुता कहा — सृष्टि उत्पन्न कर अपनी शक्ति प्रकट की।
एक जल गुपुत समुंदा — परमात्मा आत्मतत्त्व रूप में।
बरसा बुंदा — नाना योनियों में प्रकट हुआ।
घटे घट — प्रत्येक शरीर में।
धरता — धारण करने वाला।
झेल — हिलोरा, थपेड़ा।
पिंडा — मिट्टी का लोदा।
भाँडा — बरतन; यहाँ शरीर।
चारि अड़वायक — चार फ़रिश्ते।
चारि वस्तु — चार भूत (तत्व)।
मंदिर — शरीर।
पाँच भूत — पंचभूतात्मक इंद्रियाँ।
नव द्वारा — शरीर के नौ द्वार।
दसवाँ द्वार — ब्रह्मरंध्र।
अखरावट
पृष्ठ २६६
दोहा
रकत माँसु भरि, पूरि हिय, पाँच भूत के संग।
प्रेम देस तेहि ऊपर, बाज रूप औ रंग॥
सोरठा
रहउ न दुइ महँ बीचु, बालक जैसे गरभ महँ।
जग लेइ आई मीचु, मुहम्मद रोएउ बिछुरि कै ॥ ५ ॥
(६)
उहँई कीन्हेउ पिंड उरेहा, भई सँजूत आदम की देहा॥
भइ आयसु 'यह जग भा दूजा', सब मिलि नवहु, करहु एहि पूजा॥
परगट सुना सबद, सिर नाव! नारद कहूँ बिधि गुपुत देखावा॥
तू सेवक है मोर निनारा, दसईं पँवरि होसि रखवारा॥
भइ आयसु, जब वह सुनि पावा, उठा गरब कै सीस नवावा॥
धरिमिहि धरि पापी जेइ कीन्हा, लाइ संग आदम के दीन्हा॥
उति नारद जिउ आइ सँवारा, आइ छींक, उति दीन्ह केवारा॥
शब्दार्थ (पृष्ठ २६६) — बाज = बिना, बगैर। रहउ न दुइ महँ = आदम जबतक स्वर्ग में था तबतक वह ईश्वर से भिन्न न था। उहँई = वहीं अर्थात् स्वर्ग में। सँजूत भई = संयुक्त हुई, बनी। यह जग भा दूजा = इस जगत् के अनुरूप दूसरा जगत् उत्पन्न हुआ। सब मिलि नवहु = फ़रिश्तों को सिजदा करने को कहा। विधि = ईश्वर। गुपुत = आत्मा या ब्रह्म का गुप्त स्थान। दसईं पँवरि = सुषुम्ना नाड़ी। धरिमिहि कीन्हा = धर्ममार्ग से बहकाया। नारद = यहाँ शैतान के अर्थ में।
अखरावट
२६७
दोहा
आदम हौवा कहँ सृजा, लेइ घाला कबिलास।
पुनि तहँवाँ तें काढ़ा, नारद के बिसवास॥
सोरठा
आदि किएउ आदेस, सुन्नहि तें अस्थूल भए।
आपु करै सब भेस, मुहम्मद चादर ओट जेउँ॥ ६॥
(७)
का करतार चहिय अस कीन्हा, आपन दोष आन सिर दीन्हा॥
खाएनि गोहूँ कुमति भुलाने, परे आइ जग महँ पछिताने॥
छोडि जमाल जलालहिं रोवा, कौन ठांव तें दैउ बिछोवा॥
अंधकूप सगरउँ संसारू, कहाँ सो पुरुष कहाँ मेहरारू॥
रैनि छ मास तैसि भरि लाई, रोइ रोइ आँसू नदी बहाई॥
पुनि माया करता कहँ भई, भा भिनसार रैनि हटि गई॥
सूरज उए कँवल दल फूले, दुवौ मिले पंथ कर भूले॥
दोहा
तिन्ह संतति उपराजा, भाँतिहि भाँति कुलीन।
हिंदू तुरुक दुवौ भए, अपने अपने दीन॥
सोरठा
बुंदहि समुद समान, यह अचरज कासौं कहौं?
जो हेरा सो हेरान, मुहम्मद आपुहि आपु महँ॥ ७॥
(८)
खा खलार जस है दुइ करा, उहै रूप आदम अवतरा॥
दुहु भाँति तस सिरजा काया, भए दुइ हाथ भए दुइ पाया॥
भए दुइ नयन श्रवन दुइ भाँती, भए दुइ अधर दसन दुइ पाँती॥
शब्दार्थ — कबिलास = स्वर्ग; बिसवास = विश्वासघात से (शैतान के बहकाने से आदम ने गेहूँ खाया); अस्थूल = स्थूल; जेउँ = ज्यों; जमाल = सौंदर्य और माधुर्य पक्ष; जलाल = शक्ति, प्रताप और ऐश्वर्य पक्ष; दुवौ = आदम और हौवा; बुंदहि समुद समान = मनुष्य पिंड में ही ब्रह्मांड समाया है; हेरा = भीतर खोजा; हेरान = उसी अनंत सत्ता में लीन हो गया; खलार = खिलाड़ी, ईश्वर; दुइ करा = दो कलाओं सहित (पुरुष और प्रकृति); उहै रूप अवतरा = उसी के अनुरूप आदम का अवतार हुआ; दुहु भाँति काया = शरीर में द्वैत व्यवस्था।
२६८
अखरावट
माथ सरग, घर धरती भएऊ, मिलि तिन्ह जग दूसर होइ गएऊ॥
माटी माँसु, रकत भा नीरू, नसैं नदी, हिय समुद गंभीरू॥
रीढ़ सुमेरु कीन्ह तेहि केरा, हाड़ पहार जुरै चहुँ फेरा॥
बार बिरिछ, रोवाँ खर जामा, मूत सूत निसरे तन चामा॥
दोहा
सातौ दीप नवौ खंड, आठौ दिसा जो आहिं।
जो बरम्हंड सो पिंड है, हेरत अंत न जाहिं॥
सोरठा
आगि बाउ जल धूरि, चारि मेरइ भाँड़ा गढ़ा।
आपु रहा भरि पूरि, मुहम्मद आपुहि आपु महँ॥ ८॥
(९)
गा गौरहु अब सुनहु गियानी, कहाँ ग्यान संसार बखानी॥
नासिक पुल सरात पथ चला, तेहि कर भौंहें हैं दुइ पला॥
चाँद सूरज दूनौ सुर चलहीं, सेत लिलार नखत झलमलहीं॥
जागत दिन निसि सावत माँझा, हरष भोर विस्मय होइ साँझा॥
सुख वैकुंठ भुगुति औ भोगू, दुख है नरक जो उपजै रोगू॥
बरखा रुदन गरज अति कोहू, बिजुरी हँसी हिवंचल छोहू॥
घरी पहर बेहर हर साँसा, बीतैं छऔ ऋतु बारह मासा॥
दोहा
जुग जुग बीतै पलहि पल, अवधि घटति निति जाइ।
मीचु नियर जब आवै, जानहु परलय आइ॥
सोरठा
जेहि घर ठग हैं पाँच, नवौ बार चहुदिसि फिरहि।
सो घर केहि मिस बाँच, मुहम्मद जौं निसि जागिए॥ ९॥
शब्दार्थ — मिलि तिन्ह... गएऊ = इन दो पक्षों से मिलकर दूसरा ब्रह्मांड हुआ; रीढ़ = मेरुदंड; खर = तृण; जाहि = जिसका; मेरइ = मिलाकर; नासिक पुल सरात = नाक मानो ‘पुले सरात’ का मार्ग; भौंहें दुइ पला = भौंहें उस पुल के दो पार्श्व; सुर = श्वास का प्रवाह (बायाँ-दायाँ नथुना); जागत दिन = जाग्रत अवस्था; हरष भोर = हर्ष को प्रभात समझो; बेहर = अलग-अलग; हर = प्रत्येक; पाँच ठग = काम, क्रोध आदि।
अखरावट
२६६
या घट जगत बराबर जाना, जहिं महुँ धरती सरग समाना॥
माथ ऊँच मक्का वन ठाढ़े, हिय मदीना नदी के नाँड़े॥
सरवन आँखि नाक मुख चारी, चाहिअ सेवक हेतु बिचारी॥
भावें चारि फिरिस्ते जानहु, भावें चारि यार पहिचानहु॥
भावें चारिहु मुरसिद कहहिं, भावें चारि किताबें पढ़हिं॥
भावें चारि इमाम जो आहीं, भावें चारि खंभ जे लागीं॥
भावें चारिहु जुग मति पूरी, भावें आगि, बाउ, जल, धूरी॥
दोहा
नाभि कुंड तर नारद, लिए पाँच कोटवार।
नवौं द्वार फिरैं निति, दसवाँ कर रखवार॥
सोरठा
पवनहु ते मन चांड, मन ते आँसू उतावला।
कहहु मेंड न डांड, मुहम्मद बहुत विस्तार सो॥ १०॥
ना नारद तस पाहुन काया, चारा मेलि फाँद जग माया॥
नाद वेद औ भूत संवारा, सब अखंड रहा संसारा॥
आपु निपट निरमल रहु रहा, एकहु बार जाइ नहिं गहा॥
जस चौदह खंड तस शरीरू, जहँ दु:ख है तहँ पीरू॥
जौन देस महँ साँचै रहतौ, तौहिं देस सो जानहु तहँवाँ॥
देहहि मन हिरदय बसि रहा, जन महँ जाइ जहाँ कोइ चहा॥
सोवत अंत अंत महँ डोले, जब बोलै तब घट महँ बोले॥
शब्दार्थ — माथ ऊँच मक्का = मस्तिष्क को मक्का समझो; हिय मदीना = हृदय को मदीना; फिरिस्ते = स्वर्ग के चार दूत; चारि यार = इस्लामी परंपरा के चार प्रमुख साथी; मुरसिद = गुरु, पीर; चारि किताबें = प्रमुख धर्मग्रंथ; इमाम = धर्मगुरु; नाभि कुंड = योगियों का कुंडलिनी स्थान; पाँच कोटवार = काम, क्रोध आदि पाँच प्रहरी; नवौं द्वार = शरीर के नौ द्वार; दसवाँ = ब्रह्मरंध्र; पवनहु ते मन = प्राण से मन की उत्पत्ति; नाद = शब्द ब्रह्म; भूत = पंचतत्व; चौदह खंड = ब्रह्मांड के लोक; सोवत अंत = स्वप्न अवस्था।
अखरावट
२७०
दोहा
तन तुरंग पर मनुजुआ, मन मस्तक पर प्राण।
साँसहि प्राण बोलावै, अनहद बाजै तान॥
सोरठा
देखहु कीन्हो आइ, रूप समान बीज महँ।
आत्मा खोजि जमाइ, मुहम्मद सो फल चाखई॥ १९॥
वा चरित जो चाहहु देखा, बिनहु बिधाता केर लेखा॥
पवन चालि मन बहुति उतावल, तेहि तें परम प्राण सुत पावल॥
मन एक खंड न पहुँचे पाँवँ, प्राण भवन चौदह फिरि आवन॥
जा जहिं जान तिहि सो बरबस, जो धर ध्यान त मन तेहि बस॥
पुतरी महँ जो बिंदु एक कारी, देखै जगत सो पट विस्तारि॥
हरषित दृष्टि उरझि तस आई, निरखि सूँ सूँ महँ सूँ समाई॥
वेम समुद सो गति अनूपा, बड़े जगत न पावैं धूपा॥
दोहा
जबहि नींद चढ़ि आवै, उपजि उठै संसार।
जागत ऐस न जानै, काहूँ सो कौन भंडार॥
सोरठा
मन समुंद चढ़ि मारि, जल जैसें लहरि उठहिं।
उठि उठि मिटि मिटि जाहिं, मुहमद खोज न पावई॥ १९॥
शब्दार्थ — मनुजुआ = मन; अनहद बाजा = योग में अनाहत नाद; बीज = सूक्ष्म ब्रह्म तत्व; जमाइ = जमाया, स्थिर किया; उतावल = उतावला; प्राण = चेतन तत्व; बिंदु = आँख की पुतली के मध्य का सूक्ष्म बिंदु; चौदह भवन = ब्रह्मांड के चौदह लोक; भंडार = स्रोत, मूल तत्व; मन समुंद = चित्त समुद्र; लहरि = विचार तरंग।
अखरावट
२७१
सोउ चित सो मनुवा जाने। अगिनि मिलि नैनन खेले लागी॥
देखि पिंड कहि बोली बोले। अब मोहि बिनु कस नेनन खोले॥
परमहंस तेहि ऊपर देखी। सोउ सोंउ सासें लेही॥
तन सुरज, मन जाह्नवी देखा। आयु तेल, दम बाती कोथा॥
दीपक महँ विधि जोति समानी। आयु बनै बाती निरवानी॥
निरगुन तेल, भूति भइ बाती। गा दीपक बुझि, अंधियार राती॥
दोहा
गा सो प्रान पिंजरा के पींजड़ तन छूट।
मुर पिंड कंत फूटे, चेला मुनि दूत॥
सोरठा
बिगरि गए सब नाव, हाथ पाँव मुँह सींन धर।
तोर नाव केहि ठांव, मुहम्मद सोंउ बिचारिए॥ १३॥
जा जानहु अस तन महँ भेंट। जेहिं रहैं अंड महँ भेद॥
विरिचि एक लागि दुहू डारा। एकहि ते नाना प्रकारा॥
मातु के रक्त पिता के बिंदु। उपजे दुइउ देखि आँहि॥
रकत होत तन भए चौरंगा। बिंदु जीव पाँची संगा॥
जब ए चारिउ धरति बिलाहीं। तस ते पाँची स्वर्गहि जाहीं॥
शब्दार्थ — परमहंस = आत्मा; आयु तेल = जीवन रूपी तेल; दम = श्वास; विधि जोति = ईश्वर की ज्योति; निरगुन तेल = निर्गुण तत्त्व; पिंजरा = शरीर; बिगरि गए सब नाव = शरीर के अंग नष्ट हुए; अंड = ब्रह्मांड या बीज अवस्था; विरिचि = ब्रह्मा; चौरंगा = चार तत्त्वों से युक्त; पाँची संगा = पाँच इन्द्रियों सहित; धरति बिलाहीं = पृथ्वी में मिल जाना; स्वर्गहि जाहीं = उच्च तत्त्व में विलीन होना।
अखरावट
२७२
फूँके पवन, पानी सब गरई। अगिनि जारि तन माटी करई॥
जस वै सरग के मारा महँ। तस ए धरति देखि चित चाहा॥
दोहा
जस तन तस यह धरती, जस मन तसै आकाश।
परमहंस तेहि मानस, जीव फूल नहिं वास॥
सोरठा
तन दरपन कहौं साजु, दरसन देखा जी चढ़े।
मन सों लीजै मांजि, मुहम्मद निरमल होइ दीखे॥ १४॥
भा मंजर तन महँ मन भाँति। कांटहु माँजि फल जनु फाँति॥
देखहु परमहंस पखाहीं। नयन जोति सो दिखुरति नाहीं॥
जगमग जल भीतर दीखत जैसे। नाहिं मिला, नाहिं बिछुरा नैसें॥
जस दरपन माँझ दरसन देखा। तस निरमल तेहि महँ जग लेखा॥
तेहि संग लागा पाँचौं छाया। काम, कोह, तिन्म, मद, माया॥
चखु महँ नीर, निःशब्द धूरी। सब घट महँ रहा भरपूरि॥
पवन न उड़े, न मींजै पानी। अगिनि जरे जस निरमल बानी॥
दोहा
दूध माखन जस बीज है, समुद महँ जस मूर्ति।
नैन मींजि जो देखहु, चमकि उठै तस जोति॥
सोरठा
एकहि ते दुइ होइ, दुइ सों रज न चलि सके।
दोनू ते आपुहि खोइ, मुहम्मद एकहि होइ रहु॥ १५॥
ना नगरी काया विधि कीन्हा। लेइ खोजा पावा, तेहि चीन्हा॥
तन महँ जोग भाग औ रंगू। सुमिरि परै संसार संजंगू॥
रामपुरी औ कीन्ह कुसुमा। सोइ लाइ साँचें अंतर सूमा॥
शब्दार्थ — फूँके पवन = वायु से सब सूख जाता है; जस तन तस धरती = शरीर स्थूल तत्वों से, मन सूक्ष्म तत्वों से; दरपन = दर्पण; मांजि = शुद्ध करके; पाँचौं छाया = काम, क्रोध, लोभ, मद, माया; धूरी = सूक्ष्म धूल; बीज = मूल कारण; एकहि ते दुइ = अद्वैत से द्वैत की उत्पत्ति; नगरी काया = शरीर रूपी नगर; रामपुरी = ब्रह्मलोक; कुसुमा = सूक्ष्म सत्ता; अंतर सूमा = भीतर का रहस्य।
अखरावट
२७३
में सृष्टि अगम पंथ बड़ वांका। तस मारा जस सुई क नाका॥
चौंक चढ़ाव, सात खंड ऊँचा। चारि बसेरे जाइ पहुँचा॥
जस सुमेर पर अमृत मूरी। देखत निचर, चढ़त बड़ी दूरी॥
नाभि कुंडल जो तहाँ जाई। अमृततुरि पाइ सो खाई॥
दोहा
एक वाट पर नारद, बाँधे कटक के साज।
जो जोति पेलि पड़ै, करे दूजा जग राज॥
सोरठा
‘दूइ’ कहत भए चोट, पिये खंड मोती किए।
भए बहु फाटक कोट, मुहम्मद अब कैसे मिलिहि॥ १६॥
टा टूक भाँकत साँचे खंडा। खंडे खंड लखहु बरहंडा॥
पहिल खंड जो सनीचर नाउँ। लखि न मुँदक, पोंछि महँ राजूँ॥
दूसर खंड बृहस्पति तहँवा। काम द्वार भोग घर जहँवा॥
तीसर खंड जो मंगल जानहु। नाभि कुंडल महँ जोति पहिचानहु॥
चौथ खंड जो आदित प्रखरू। बारि दिवस अरत महँ रहरू॥
पाँचौं खंड सुषुम्ना ऊपरहीं। कंठ माहँ औ जीभ तरहीं॥
छठें खंड बुध कर वासा। दुइ भौंहिन के बीच निवासा॥
दोहा
सातवाँ सीस कपाल महँ, कहा सो रत्न दुवार।
जो वह पंथ उघारै, सो बड़ सिद्ध अपार॥
सोरठा
जो न होत अवतार, कहँ टुटता परिवार सब।
झूठ सकल संसार, मुहम्मद चित न लाइहु॥ १७॥
शब्दार्थ — वांका = टेढ़ा, विकट; सुई क नाका = सूई का छेद; चारि बसेरे = योग की चार अवस्थाएँ (धारणा, ध्यान, समाधि आदि); नाभि कुंडल = नाभि चक्र; अमृततुरि = अमृत तत्त्व; कटक = सेना, समूह; खंड = लोक या चक्र; सनीचर = शनि; सुषुम्ना = मध्य नाड़ी; सीस कपाल = मस्तक का ऊपरी भाग (ब्रह्मरंध्र); रत्न दुवार = ज्ञान का द्वार; अवतार = दिव्य अवतरण।
अखरावट
२७४
ठा ठाकुर बड़े आप गोंसाईं। जेहि सिरजा जग प्रगटिनि नाईं॥
आपुहि आप जो देखे चाहा। आपनि प्रभुता आप सौं कहा॥
सबै जगत दरपन के लेखा। आपुहि दरसन, आपुहि देखा॥
आपुहि वन औ आपु पखेरू। आपुहि मौंजा, आपुहि घेरू॥
आपुहि पुष्प फूल वन फूले। आपुहि भँवर वास रस भूले॥
आपुहि फल, आपुहि रखवारा। आपुहि सो रस चाखनहारा॥
आपुहि घट घट महँ मुख चाही। आपुहि आपन रूप सराही॥
दोहा
आपुहि कागद, आप मसि, आपुहि लेखनहार।
आपुहि लिखनी, आखर, आपुहि पंडित अपार॥
सोरठा
कहु नहिं लागिहि माथ, जब गँवस कविन्यास महँ।
चलत भागि दौड़त हाथ, मुहम्मद यह जग छोड़ि कै॥ १८॥
जा उरफुट मन सरसति खोई। जेहि पाछे पछिताव न होई॥
गरब करै, जो ‘मैं हौं’ करई। बेरी सोइ गोंसाईं क अड़ई॥
जो जानै निश्चय को मरना। ताहि कहँ ‘मोर तोर’ का करना?॥
नैन, बैन, सरवन विधि दीन्हा। हाथ पाँव सब सेवक कीन्हा॥
जोहि राज भोग सुख धरे। लेइ सदाच जगत जन चढ़े॥
सो सब पुतिहि, मैं जो दीन्हा। तेहि जोग कर कस अपमान कीन्हा॥
कौन उतर, का करब बढ़ाना। बाँधे बंदर, लबे किन धाना?॥
दोहा
कैं किछु लेह, न सकस तब, नितितहि प्रविधि नियराइ।
सो दिन आहि जो पहुँचे, पुनि किछु कीन्ह न जाइ॥
शब्दार्थ — सिरजा = उत्पन्न किया; प्रगटिनि नाईं = प्रत्यक्ष रूप से प्रकट हुआ; दरपन के लेखा = दर्पण में प्रतिबिंब समान; मौंजा = लता या बेल; घट घट = प्रत्येक हृदय; कविन्यास = काव्य-रचना; उरफुट = हृदय-विदारक; ‘मैं हौं’ = अहंकार; अड़ई = विरोधी; नितितहि प्रविधि = नियति का विधान; नियराइ = निकट आना।
अखरावट
२७५
सोरठा
जौं न चिन्हारी दीन्ह, यह जिउ जो रहि पिंड महँ।
पुनि किछु परे न चीन्हि, मुहम्मद यह जग अंध होइ॥ १९॥
जा हियँ जो रक्त पसेउ। सो जाने एहि बात क भेद॥
जोतिहि कर ठाकुर पहिचे जौं। सो सेवक कस सोए लागे?॥
जे सेवक सोए चिन्हि देई। तेहि ठाकुर नहि मया करेई॥
जौं प्रवृत्ति उरहिं कहै नहि चाले। तेहि यह जनम अंधियार कीन्हे॥
नैन जगत महँ अंध बनावा। अंधकूप तैसें पै गवावा॥
लेहु किछु स्वाद जगत नहिं पावा। सारा मास तेहि सोइ गँवावा॥
रहे निंद-दुःख-भरम लपेटा। अँध फिरै तिहुँ कतहुँ न भेटा॥
दोहा
धावत बीते नित दिन, मरम सनेही साथ।
तेहि पर भए बिहान जब, रोइ रोइ मुँजै हाथ॥
सोरठा
लखिमी सत जो चिते, लाल करे बहु मुँह चढ़े।
दृष्टि न देखे पिते, मुहम्मद राता प्रेम जो॥ २०॥
ना निसता जो आपु न भंजा। सो एहि रसहि मारि विषु कीन्हा॥
यह संसार भूत, फिर नाहीं। उठहि मेघ ज्यों जल बिलाही॥
शब्दार्थ — चिन्हारी = पहचान; पिंड = शरीर; अंध होइ = अज्ञानग्रस्त हो जाना; प्रवृत्ति = सांसारिक आसक्ति; अंधकूप = अज्ञान का गहरा गर्त; मुँजै हाथ = पछतावे में हाथ मसलना; लखिमी = लक्ष्मी (संपत्ति); राता = रँगा हुआ; निसता = निष्काम, आसक्ति-रहित; भंजा = तोड़ा (अहंकार का त्याग); भूत = क्षणभंगुर; मेघ ज्यों जल बिलाही = जैसे बादल का जल विलीन हो जाता है।
अखरावट
२७६
जो एहि रस के बाँधि भएऊ। तेहि कहँ रस बिसभर होइ गयऊ॥
तेहि सब तजि अरस देन्हावा। जो घर बार कुसुम परिछावा॥
धीर खाँड़ तेहि मेटि न लागे। जौं वार होइ भिन्चि मँझागे॥
जस जस नियर होइ तह देखै। तस तस जनमत तिहुँ महँ लेखै॥
पृथ्वी देखि न लागै दोहीं। हौं नवैं न आपनि पीठीं॥
दोहा
छोड़ि देहु सब बंधन, काहिं जगत सौं हाथ।
घर माया कर छोड़ि कै, घट काया कर साथ॥
सोरठा
साँई के भंडार, बहुत मानिक मुकुता भरे।
मन चोरिहि संसार, मुहम्मद तौं किछु पावै॥ २१॥
ता तप साधहु एक पथ लागौं। करहु सेव दिन रति समुझौं॥
अति मन लावहु, रहै न हट्टा। छोड़हु संसार, यह जग झट्टा॥
जब हंकार ठाकुर कर आई। एक घड़ी जिउ ठाढ़ न पाई॥
बहु बसंत सब खेल भँवारी। दगला तन, चढ़त अवारी॥
मोहि सोहागिन जाहि सोहागा। कंत मिलै जो खेले पागा॥
के सिंगार फिर सुंदर मेली। सखिन साथ मिलि चांचर खेली॥
सो जो रहे गरव के गोगी। चढ़े दुहाग, जरे जस होरी॥
दोहा
खेलि लेहु जस खेलना, उर लागि देहु लाय।
मूरति खलिहउ भूमि के, पूजि मनोरा गाइ॥
सोरठा
कहँ तौं उपने आपु, सुमिरि बुद्धि हियदय उपजिए।
पुनि कहँ जाति समाइ, मुहम्मद सो भेद खोजिए॥ २२॥
शब्दार्थ — विषभर = विषम, विकृत; अरस = रसहीन; परिछावा = आभूषण-सदृश सजावट; नियर = निकट; घट काया = शरीर रूपी पात्र; मानिक मुकुता = रत्न-मोती; मन चोरिहि = चोर-स्वभावी मन; हंकार = अहंकार; दगला = दाग लगा हुआ; सोहागिन = सौभाग्यवती; दुहाग = दुर्भाग्य; मनोरा = मनोरथ, अभिलाषा; उपने आपु = अपने को उत्पन्न करना (आत्मबोध); भेद खोजिए = आत्मतत्त्व का रहस्य जानना।
अखरावट
२७७
था आपु बहुत ज्ञान विचारू। जेहि महँ सब समाइ संसारू॥
जैसी अँकुरि पिरथिमी सगरी। तैसिहिं जानहु काया नगरी॥
तन महँ नीर, अरु वेदन पूरी। तन महँ वंद अरु ओजस भूरी॥
तन महँ विष अरु अमृत बसई। जाने सो जो कसौटी कसई॥
का भा पढ़े गुनै अरु लिखे। करनी साथ किए अरु सिखे॥
आपनि खाँड़ अरिहि जो पावा। सो बीरि मंदु लाइ जमावा॥
जो अरिहि अंतस जाइ होई। सो पावे अमृत फल सोई॥
दोहा
आपहि खोज पिंड मिलै, पिंड खोइ सब जाइ।
देखहु बूझि विचारि मन, लोहु न होइ हिराइ॥
सोरठा
कटु ते पिंड कर खोज, जो पावा सो मरजिया।
तजै नहिं हाँसी न रोष, मुहम्मद ऐसे ठाँव वह॥ २३॥
दा दाया जाहिं गुर करई। सो सिद्ध पंथ समुझि पा धरई॥
सात खंड अरु चारि तिसिनी। अगम चढ़ाव, पंथ तिरिनी॥
जो वह चढ़े सो गुर चढ़ाई। अगिनि बल पावे अधिकाई॥
जो गुर सक्ति भक्ति महँ लंगा। जो अपने बल चढ़ि के संगा॥
जो अपने बल चढ़ि के संगा। खसि परा घोर अंध जँगा॥
नारद बोनि संग तेहि मिलि। लेइ तेहि साथ कुमारा चलि॥
तेली बेल जो नित दिन फिरई। एको परस न सो अमराई॥
दोहा
मारग सोध लागा रहे, जेहि चलि अगम जाए।
नहिं फिरि पाछे आवई, मारग चलि न सिराए॥
शब्दार्थ — कसौटी कसई = परख करना; अरिहि = शत्रु (अज्ञान/अहंकार); अंतस = भीतर; मरजिया = मरण को स्वीकार करने वाला (त्यागी); तिसिनी = त्रिविध नाड़ियाँ; अगम = कठिन, दुर्लभ; गुर सक्ति = गुरु की शक्ति; खसि परा = गिर पड़ा; तेली बेल = चाक पर घूमती रस्सी समान; मारग सोध = मार्ग की खोज; अगम जाए = परम अवस्था तक पहुँचना; न सिराए = समाप्त न होना।
अखरावट
२७८
सोरठा
सुति हस्ती कर नाव, अंधरन्ह टटोलत धाय के।
जेहि टटोला जेहि ठाँव, मुहम्मद सो तैसें कहा॥ २४॥
धा धावत जेहि मारग लागे। जेहि तिसमार होइ सब आगे॥
विधिवत जेहि मारग तेहि ते। सरग नखत तन रोवन जेते॥
जेहि हेरा तेहि लहै पावा। स संतोष, सकुचि मन मावा॥
तेहि पंथ कहौं मैं जाई। जेहि दूनी जग राज बड़ाई॥
सोइ बड़ पंथ मुहम्मद केरा। है निरमल कबिलास बसेरा॥
लिखि पुरान विधि पंथा सांचा। भा परवान, दूनी जग बांचा॥
सुनत ताहि नारद उठि भागा। छूटे पाप, पुति सुनि लागा॥
दोहा
वह मारग जो पावै, सो पहुँचे भव पार।
जो भूला होइ अवरति, तेहि लूटा वटपार॥
सोरठा
साईं केरा वार, जो फिर देखे अँसें।
नउ नउ करै जोहार, मुहम्मद निति उठि पाँच बेर॥ २५॥
ना नमाजु कै दीन के धुरी। पढ़े नमाज सोह बढ़ गनूरी॥
कहि तरीकत चिस्ती पीर। उचिरित असरक अरु जहँगीर॥
शब्दार्थ — सुति हस्ती = अंधों द्वारा हाथी की कथा; टटोला = छूकर पहचानना; तिसमार = उसी प्रकार; विधिवत = विधि अनुसार; हेरा = खोजा; कबिलास = स्वर्ग; वटपार = डाकू (मार्ग में लूटने वाला); जोहार = प्रणाम; पाँच बेर = पाँच वक्त की नमाज; धुरी = आधार; तरीकत = सूफ़ी साधना-पद्धति; चिस्ती पीर = चिश्ती परंपरा के गुरु; उचिरित = उच्चारित; असरक = असरदार वाणी; जहँगीर = जहाँ तक प्रभाव फैले।
अखरावट
२७९
तेहि के नाव चढ़ा हौं धाई। देखि समुद जल जिउ न डराई॥
जेहि के ऐसन खेवक भला। जाइ उतारि निरभय सो चला॥
राह हक़ीकत परे न चूकी। पंथ मारिफत मार बड़ूकी॥
जाइ समाइ ज्योति महँ जोती। ज्योति महँ जोति लई अवरोती॥
जेहि कहै जउरह अस नाव चढ़ावा। कर गति तीर खेव लई आवा॥
दोहा
साँची राह सरीअत, जेहि विश्वास न होइ।
पाँच राख तेहि सोहिअ, तिसमर पहुँचे सोइ॥
सोरठा
जेह पावा गुरु मीठ, सो सुख मारग महँ चलै।
मुख अरु अंतर दीठ, मुहम्मद साथी पंथ गहै॥ २६॥
पा पाइउ गुरु मोहदी मीठा। मिला पंथ सो दरसन दीठा॥
नावैं पियार सेख बुरहानू। नगर कालपी भए गुरु जानू॥
तिन्ह दरस गोसाईं पावा। अहलादित गुरु पंथ लबावा॥
अहलादित गुरु सिद्ध नवेला। सैयद मुहम्मद के भए चेला॥
सैयद मुहम्मद दीनहि सांचा। दानियाल सिख दीन्ह सुहांचा॥
जग जुग अमर सो हजरत ख्वाजा। हजरत नबी रसूल नेवाजा॥
दानियाल तहँ परगट कीन्हा। हजरत ख्वाज बिचार पंथ दीन्हा॥
दोहा
खड़ा दीन्ह उराह जाहँ, देखि डरै इबलिस।
नावैं सुनत सो भागै, धुनें झोंट होइ सीस॥
सोरठा
देखि समुद महँ सीप, बिंदु बूड़े पावै नाहीं।
होइ पतंग जल दीप, मुहम्मद ताहि धीर लाही॥ २७॥
फल फूल माँग जो गुरु देत पावै। सो वीरों मन लाइ जमावै॥
जो पथार तन आपन गढ़ैं। निर्मल दिन जाँहि सो फल चखैं॥
शब्दार्थ — खेवक = नाविक (मार्गदर्शक); हक़ीकत = सत्य का स्तर (सूफ़ी साधना का चरण); मारिफत = आध्यात्मिक ज्ञान की अवस्था; सरीअत = शरीअत, धार्मिक नियम; तिसमर = तिसमार (सही लक्ष्य तक); मोहदी = महदी (मार्गदर्शक); सेख बुरहानू = सूफ़ी संत; कालपी = स्थान विशेष; सैयद = पैग़म्बर वंश से; दानियाल = संत/पीर; हजरत ख्वाजा = ख्वाजा साहब; इबलिस = शैतान; पतंग जल दीप = दीपक में जलती पतंगा (आत्म-विलय का प्रतीक); पथार = पत्थर; गढ़ैं = गढ़ना, तप द्वारा बनाना।
अखरावट
२८०
चित मुँझे जस मुँझे जगा। तजि के दौड़ नींद औ भूखा॥
चिंता रोइ जस पाँव साला। भूमि खुहाड़ी करै प्रहारा॥
तन काँपे मन कातर फिरे। पाँचौं भूत आतमहि घेरे॥
जैसे भाठी तप दिन राती। जब ठंढा जारै जस बाती॥
आपहि फेरि उठैं खड़ी। तब रस ओट पाकि गुड़ होई॥
दोहा
अस वै रस अँटावद, जामत गुड़ होइ जास।
गुड़ ते खांड मिठी भए, सब प्रकार मिठास॥
सोरठा
धूप रहे जग छाँह, चहुँ खंड संसार महँ।
पुनि कहँ जाइ समाहि, मुहम्मद सो खंड खोजिए॥ २८॥
वा निझर जिन तन अस अधिअर। जो नहिं होत नयन उजिअर॥
मारि के बूँद जो नेनन माहीं। सोई प्रेम अँस परखाहीं॥
आपहि जोति सो परखे हीरा। आपहि सो निरमल सकल सरीरा॥
उठै जोति नेनन महँ आवै। चमकि उठै जस बीज देखावै॥
सब आपहि सगरी जति विचारा। सागर महँ तिन्ह बूंद बिसारा॥
जाको किछु नाहिं सत करा। जहाँ छाँह तहाँ वहु रस भरा॥
निरमल जोति बरनि नहिं जाई। निरखि सुनु यह सुन समाई॥
दोहा
माटी तें जल निर्मल, जल तें निर्मल बाऊ।
बाऊ तें सृष्टि निर्मल, सुनु यह जाकर भाऊ॥
सोरठा
इहै जगत के पुत्र, यह जप तप सब साधना।
जानि परे जेहि सूत्र, मुहम्मद सोइ सिद्ध भा॥ २९॥
भा भल रोइ जो सुरति जानी। सुरति तें सब जग पहिचानी॥
सुरति तें ते मुक्ति उपाती। सुरति तें उपजति बहु भ्राँति॥
शब्दार्थ — मुँझे = भ्रमित; भाठी = भट्ठी; अँटावद = गाढ़ा करना; निझर = स्रोत, भीतर का प्रवाह; अधिअर = अंधकार; अँस = अंश; परखाहीं = परखना; बिसारा = भुला देना; सूत्र = मूल तत्त्व, आधार; सुरति = चेतना, ध्यान; उपाती = उत्पन्न करती; भ्राँति = भ्रम।
अखरावट
२८९
सुरति माँग, इंद्र बरखण्डा। सुरति तें टीके नवखण्डा॥
सुरति तें उपजे सब कोई। पुनि विलाए सब सुरति होई॥
सुरति सात सरग ऊपराहीं। सुरति सानी धरति तराहीं॥
सुरति घाट लाग सब एका। जीवहि लाग पिंड सरे का॥
सुरुम सुरुम सब उतिराई। सुरति नहिं सब रहे समाई॥
दोहा
सुरति महँ मन रहै, जस जस काया महँ जीव।
काठि माँहि अगिनि जस, दूध महँ जस घीव॥
सोरठा
जाके एकहि बूंद, जामे देखहु ठौर सब।
मुहम्मद मूर्ति समुंद, काढ़हु नयनन अँस के॥ ३०॥
मा मन मथन करे तन खींच। दूधे सोह जो आप अहींच॥
पाँचौं भूत आतमहि मारे। दरब गरब करसी के जारे॥
मन मथित सम अस के धौरे। तन खेला तोहि माँहि दिलौरे॥
जगह बुद्धि के दुध सन फेरे। दधि चर अस हिय अमोरे॥
पछौं काढ़े कैसन कहौं। आपहि जोति महँ जोति अमोरे॥
जस अँतरपट सादी फटे। निरमल होइ मया सब हटे॥
माथन मूल उठे लेइ जोती। समुंद माँहि जस जल में मोती॥
दोहा
जस धिउ तोड़ जरे के, तस जिउ निरमल होइ।
महँ मटेरा दूरि करि, भ्रांति कहौं मुख सोइ॥
सोरठा
हिय कँवल जस मूल, जिउ तेहि माँहि जस वासना।
तन तजि मन महँ भूल, मुहम्मद तब पहिचानिए॥ ३१॥
शब्दार्थ — सुरति = चेतना, ध्यान; बरखण्डा = विभक्त खंड; टीके = स्थित, स्थापित; घाट = आधार; सुरुम सुरुम = सूक्ष्म रूप से; काठि = लकड़ी; अहींच = भीतर छिपा हुआ; दरब = धन; गरब = अहंकार; दधि चर = दही मथकर निकला सार; अँतरपट = आंतरिक आवरण; मया = माया; माथन = मंथन; मटेरा = मैल; वासना = आसक्ति।
अखरावट
२८२
जा जानहु जिउ बसै मो तहाँ। रहे कँवल हिय मंझर जहाँ॥
दीपक जस बरत हिय आरे। सब घर उजियार तिहि उजियारे॥
तेहि महँ अस समनोजु आई। सुरति सहज मिलि आपु समाई॥
तहाँ नाद धुन आकरा। अनहद सबद होइ झनकारा॥
तेहि महँ जोति अनूप भाँति। दीपक एक, तरे दुइ बाती॥
एक जो परगट होइ उजियारा। दूसर गुपुत सो दसवाँ दुआरा॥
मन जस धेम, प्रेम जस दीपा। आपु तेल, दम बाती कीपा॥
दोहा
तहँवा तम जस भँवरा, फिरा करै चहुँ पास।
मीचु पवन जब पहुँचे, लेइ फिरै सो बास॥
सोरठा
सुनहु वचन एक मोर, दीपक जस आरे बरें।
सब घर होइ अँजोर, मुहम्मद तम जिउ तिहि महँ॥ ३२॥
रा राहु अब तेहि के रंगा। वैरि लाग प्रीति के संगा॥
परगट गुपुत करै जस दीया। परगट मया मोह जस लीयाँ॥
गुपुत सुगम आपु लखावै। जस दरसाह जाउ निसि पावै॥
नारद पँवरी कटक लेइ बैठा। जो बहु पढ़े जाउ सो बाँचा॥
पंडित पढ़े सो लेइ लेइ नाऊँ। नारद हँसि लेउ सो ठाऊँ॥
जेकर हाथ होइ वह काँची। खोलि केवट लेइ सो पूँजी॥
दोहा
उघरे नैन हिय करि, आप दरसन रत।
कहँ भवन सो चौखड़ी, जो जानै सब बात॥
शब्दार्थ — कँवल हिय = हृदय-कमल; समनोजु = समन्वय, संतुलन; अनहद सबद = अनाहत नाद; दसवाँ दुआरा = ब्रह्मरंध्र; धेम = दीपक की लौ; मीचु पवन = प्राणवायु; अँजोर = उजाला; नारद = यहाँ शैतान/विघ्नकारी रूपक; कटक = दल, समूह; काँची = कच्ची अवस्था (अपरिपक्व); केवट = नाविक (मार्गदर्शक); पूँजी = साधना का सार; चौखड़ी = चारों ओर, सर्वत्र।
अखरावट
२८३
सोरठा
कंत पियारे भेंट, देखौं तुलम तूल होइ।
भए व्यास दुइ हेट, मुहम्मद नित सरवरि करै॥ ३३॥
ला लखई साईं लखि आवा। जो एहि मारा आपु गंवावा॥
पीर सुनत धनि आपु बिसरैं। चित लखे, तन खोइ अँतरैं॥
हौं हौं करत अहंकारु खोई। परगट गुपुत रहत भरि सोई॥
बाहर भीतर सोई समाना। केवट सपना सो निजु जाना॥
सुनि देखे औ सोई गुनैं। सोई सब मधुरी धुनि सुनैं॥
सोई करे कीन्ह जो चहई। सोई जानि बूझि चुप रहई॥
सोई घट घट होइ रस लेई। मोह पूछे, सोई उतर देई॥
दोहा
साईं साजे अंतरपट, बँधे आपु अकेल।
वह भूला जग संती, जग भूला ओहि खेल॥
सोरठा
जो लागि सुनै न मीचु, तो लागि मारै जियत जिउ।
कोइ न हँसे न रोइ, मुहम्मद एके होइ रहु॥ ३४॥
वा वह रूप न जाइ बखानी। अगम अगोचर अकथ कहानी॥
छंदहि छंद भाँडु सो बँदा। हनु एक माहँ हँसि रँदा॥
वारे खेल, तजहुँ वह सोवा। लपटि बूझि लेउ पुनि रोवा॥
सो सब रंग गोसाईं केरा। भा निरमल कवलास बसेरा॥
सो परगट महँ आपु भुलावै। गुपुत महँ आपन दरस देखावै॥
तुम सुनु गुपुत मति तस सेज। एसन सेज न जाने केज॥
शब्दार्थ — तुलम तूल = बराबर, आमने-सामने; सरवरि = बराबरी; आपु गंवावा = अहंकार त्याग देना; पीर = गुरु; अंतरपट = भीतर का आवरण; मीचु = मृत्यु; जियत जिउ मारै = जीवित रहते अहंकार का नाश; अगम अगोचर = इंद्रियों से परे; कवलास = कैलास, परमधाम; दरस् = दर्शन; गुपुत मति = अंतर्मुख साधना; सेज = शय्या, साधना की अवस्था।
अखरावट
२८४
आपु महँ बिंदु सरग न छूटा। अंदर कहौं, चाँद कहौं ऊगा॥
दोहा
पानी महँ जस बुल्ला, तस यह जग उतिराइ।
एकहि आवत देखिए, एक ते जगत विलाइ॥
सोरठा
दीन्ह रतन बिनसि चारि, नैन, बैन, सरवन, मुख।
पुनि जा मिटिहि मारि, मुहम्मद तब पछिताव में॥ ३५॥
सा संसा जो लहि दिन चारी। ठाकुर से करि लेहु चिन्हारी॥
अब न रहौं होइ डिडियारू। चीन्हत लेहु जो तोहि सँवारू॥
पहिले से जो ठाकुर करिजै। ऐसे जनम मरन नहि छोडिजै॥
छाँड़हु चित्त औ मझरी माया। सांचे भोजन करहु गराया॥
दूध, माँस चित कर न ग्रहौ। रोटी सानि करहु फरहौ॥
एकहि विधि काम कटावहु काया। काम, क्रोध, तृष्णा, मद, माया॥
सब बँधन वज्रासन मारी। गहि सुषुम्ना पिंगला नारी॥
दोहा
प्रेम तंतु तस लाग रहु, करहु ध्यान चित बाँधि।
पासहिं जेमि अँजोर कहैं, लाग रहै सिर साधि॥
सोरठा
अपने कंतुक लागि, उपजाइनि बहु भाँति के।
चीन्हत लेहु सो जागि, मुहम्मद सोइ न खाइउ॥ ३६॥
खा खेलहु, खेलहु औ बँधा। पुनि का खेलहु खेल समेधा॥
कठिन खेल सो मारन सांचा। बहुतेक खेल फिरै चकरांचा॥
मरन खेल देखा सो हँसा। तंतु पतंग दीपक महँ धँसा॥
तिनु जुग दिए न पावैं लौंहि। जो मरिजिया अमर भा सोइ॥
नीम जो जाके चंदन पासा। चंदन बनिग होइ तस वासा॥
पावंद जाइ बली सन टेका। जो लहि जिए तन, तो लहि मेंका॥
शब्दार्थ — बुल्ला = जल-बिंदु, बुलबुला; डिडियारू = मूर्ख; चिन्हारी = पहचान; गराया = शुद्ध, सात्त्विक; वज्रासन = योग की एक मुद्रा; सुषुम्ना, पिंगला = प्रमुख नाड़ियाँ; प्रेम तंतु = प्रेम का सूक्ष्म सूत्र; कंतुक = प्रियतम (ईश्वर); मरिजिया = जो मरने को तत्पर; पावंद = आश्रय लेने वाला; मेंका = मुक्ति, मोक्ष का संकेत।
अखरावट
२८५
दोहा
अस जानै है सब महँ औ सब भावहि सोइ ।
हौं कोंहाँर कर माटी, जो चाहै सो होइ ॥
सोरठा
सिद्ध पदारथ तीनि, बुद्धि पावै औ सिर, कया ।
पुनि लेइहि सब छीनि, मुहमद तब पछिताव मैं ॥ ३७ ॥
सा साहस जाकर जग पूरी। सो पावा वह अमृत मूरी ॥
कहाँ मंत्र जो आपनि पूँजी। खोलु केवारा ताला कूँजी ॥
साठि बरिस जो लपई झपई। छन एक गुपुत जाप जो जपई ॥
जानहुँ दुर्वा बराबर सेवा। ऐसन चलै मुहमदी खेवा ॥
करनी करै जो पूजै आसा। सँवरे नावँ जो लेइ लेइ साँसा ॥
काठी घँसत उठै जस आगी। दरसन देखि उठै तस जागी ॥
जस सरवर महँ पंकज देखा। हिय कें आँखि दरस सब लेखा ॥
दोहा
जासु कथा दरपन कै, देखु आप मुँह आप ।
आपुहि आपु जाइ मिलु, जहँ नहिं पुन्नि न पाप ॥
सोरठा
मनुवाँ चंचल ढाँप, बरजे अहथिर ना रहै ।
पाल पेटारे साँप, मुहमद तेहि बिधि राखिए ॥ ३८ ॥
हा हिय ऐसन बरजे रहई। बाँड़ न जाइ, बूड़ अति अहई ॥
सोइ हिरदय कै सीढ़ी चढ़ई। जिमि लोहार घन दरपन गढ़ई ॥
चिनगि जोति करसी तें भागै। परम तंतु परचावै लागै ॥
पाँच दूत लोहा गति तावैं। दुहूँ साँस भाठी सुलगावैं ॥
कया ताइ कै खरतर१ करई। प्रेम के सँड़सी पोढ़ कै धरई ॥
हनि हथैव हिय दरसन साजै। छोलनी जाप हिये तन माँजै ॥
(३८) लपई झपई = पचे, हैरान हो । साठि बरिस...जपई = साठ बरस अनेक यत्न करके हैरान होना और एक क्षण भर गुप्त मंत्र का जाप करना दोनों बराबर हैं । मुहमदी खेवा = मुहम्मद का मत या मार्ग । काठी = लकड़ी । घँसत = घिसते हुए । मनुवाँ = मन । अहथिर = स्थिर । (३९) जिमि = लोहार...गढ़ई = जैसे लोहार घन की चोट मार मारकर दरपन गढ़ता है (पुराने समय में लोहे को खूब माँज और चमकाकर दर्पण बनाए जाते थे, बिहारी ने जो 'दरपन का मोरचा' कहा है वह लोहे के दर्पण के संबंध में है। चिनगि...भागै = उपले की राख में चिनगारी नहीं रह सकती । परम तंतु = मूल मंत्र से । लोहा गति = लोहे के समान । खरतर = खूब खरा या लाल । १. पाठ 'केकरि दर' है, जिसका कुछ अर्थ नहीं लगता ।
पोढ़ कै = मजबूती से । हनि = मारकर । हथैव = हथौड़ा । तिल तिल दिस्टि जोति सहुँ ठानै । साँस चढ़ाइ कै ऊपर आनै ॥
दोहा
तौ निरमल मुख देखै जोग होइ तेहि ऊप ।
होइ डिठियार सो देखै अंधन के अंधकूप ॥
सोरठा
जेकर पास अनफाँस, कहु हिय फिकिर सँभारि कै ।
कहत रहै हर साँस, मुहमद निरमल होइ तब ॥ ३९ ॥
खा खेलन औ खेल पसारा । कठिन खेल औ खेलनहारा ॥
आपुहि आपुहि चाह देखावा । आदम रूप भेस धरि आवा ॥
अलिफ एक अल्ला बड़ सोई । दाल दीन दुनिया सब कोई ॥
मीम मुहम्मद प्रीति पियारा । तिनि आखर यह अरथ बिचारा ॥
मुख बिधि अपने हाथ उरेहा । दुइ जग साजि सँवारा देहा ॥
कै दरपन अस रचा बिसेखा । आपन दरस आप महँ देखा ॥
जो यह खोज आप महँ कीन्हा । तेइ आपुहि खोजा, सब चीन्हा ॥
दोहा
भागि किया दुइ मारग, पाप पुन्नि दुइ ठाँव ।
दहिने सौ सुठि दाहिनें, बाएँ सो सुठि बावैं ॥
सोरठा
भा अपूर सब ठावैं, गुड़िला मोम सँवारि कै ।
राखा आदम नावैं, मुहमद सब आदम कहै ॥ ४० ॥
औ उन्ह नाँव सीखि जौ पावा । अलख नाव लेइ सिद्ध कहावा ॥
अनहद ते भा आदम दूजा । आप नगर करवावै पूजा ॥
घट घट महँ होइ निति सब ठाऊँ । लाग पुकारै आपन नाऊँ ॥
अनहद सुन्न रहै सब लागे । कबहुँ न विसरै सोए जागे ॥
लिखि पुरान महँ कहा बिसेखी । मोहि नहि देखहु, मैं तुम्ह देखी ॥
तू तस सोइ न मोहि बिसारसि । तू सेवा जीतै, नहि हारसि ॥
अस निरमल जस दरपन आगे । निसि दिन तोर दिस्टि मोहि लागे ॥
ऊप = ओप, प्रकास । पास अनफाँस = बंधन और मोक्ष । फिकिर = फ़िक्र, सामीप्य प्राप्त करने के लिये चिंतन । (४०) आपुहि...देखावा = अपना रूप अपने को ही दिखाना चाहा । अलिफ = अरबी का आकारसूचक वर्ण । दाल = 'द' सूचक वर्ण । मीम = 'म' सूचक वर्ण । तिनि = 'आदम' शब्द के तीन अक्षर । भागि = विभाग करके, बाँटकर । गुड़िला = पुतला, मूर्ति । मोम = मोम का । (४१) अनहद = नादब्रह्म । मोहि नहीं देखहु...देखी =
तुम मुझे नहीं देखते हो, मैं तुम्हें देखता हूँ । सेवा = सेवा से । अखरावट
२८७
दोहा
पूहप बास जस हिरदय, रहा नैन भरिपूरि ।
नियरे से सुठि नीयरे, ओहट से सुठि दूरि ॥
सोरठा
दुवौ दिसटि टक लाइ, दरपन जो देखा चहै ।
दरपन जाइ देखाइ, मुहमद तौ मुख देखिए ॥ ४१ ॥
छा छाड़ेहु कलंक जेहि नाहीं । केहु न बराबरि तेहि परछाहीं ॥
सूरज तपै परै अति घामू । लागै गहन गहन होइ सामू ॥
ससि कलंक का पटतर दीन्हा । घटै बढ़ै औ गहनैं लीन्हा ॥
आगि बुझाइ जो पानी परई । पानि सूख, माटी सब सरई ॥
सब जाइहि जो जग महँ होई । सदा सरबदा अहथिर सोई ॥
निहकलंक निरमल सब अंगा । अस नाहीं केहु रूप न रंगा ॥
जो जानै सो भेद न कहई । मन महँ जानि बूझि चुप रहई ॥
दोहा
मति ठाकुर कै सुनि कै, कहै जो हिय मझियार ।
बहुरि न मत तासों करै, ठाकुर दूजी बार ॥
सोरठा
गगरी सहस पचास, जो कोउ पानी भरि धरै ।
सूरज दिपै अकास, मुहमद सब महँ देखिए ॥ ४२ ॥
ना नारद तब रोइ पुकारा । एक जोलाहै सौं मैं हारा ॥
प्रेम तंतु निति ताना तनई । जप तप साधि सैकरा भरई ॥
दरब गरब सब देइ बिथारी । गनि साथी सब लेहिं सँभारी ॥
पाँच भूत माँडी गनि मलई । ओहि सों मोर न एकौ चलई ॥
बिधि कहैं सबरि साज सो साजै । लेइ लेइ नावँ कूँच सौ माँजै ॥
ओहट = अलग, दूर । मुख = ईश्वर का रूप । (४२) छाड़ेहु...नाहीं = तुमने उस ईश्वर को छोड़ दिया जो निष्कलंक है । केहु = कोई । सामू = श्याम, काला । गहनै लीन्हा = गहन से लिया गया, ग्रस्त हुआ (यह प्रयोग बहुत प्राचीन है, इसी कर्मवाच्य प्रयोग से आजकल के कर्तृवाच्य प्रयोग बने हैं) । सरई = सड़ती है । रूप न रंगा = न रूप में, न रंग में । मति ठाकुर...बार = अपने अंतःकरण में ईश्वर की सलाह सुनकर जो उस हृदय की बात को बाहर कहता है उससे फिर ईश्वर दूसरी बार सलाह नहीं करता । गगरी सहस = प्रतिबिंबवाद का यह उदाहरण बहुत पुराना है । (४३) तंतु = तागा । बिथारी = बिखेर दे । माँडी = कलप जो कपड़े पर दिया जाता है । कूँच = जुलाहो की कूँची ।
मन मुरी देइ सब अँग मोरै । तन सो विनै दोउ कर जोरै ॥
सूत सूत सो कया मँजाई । सीझा१ काम विनत सिधि पाई ॥
दोहा
राउर आगे का कहै, जो सँवरै मन लाइ ।
तेहि राजा निति सँवरै, पूछै धरम बोलाइ ॥
सोरठा
तेहि मुख लावा लूक, समुझावै समुझै नहीं ।
परै खरी२ तेहि चूक, मुहमद जेहि जाना नहीं ॥ ४३ ॥
मन सों देइ कढ़नी दुइ गाढ़ी । गाढ़े छीर रहै होइ साढ़ी ॥
ना ओहि लेखे राति न दिना । करगह बैठि साट सो बिना ॥
खरिका लाड करै तन घीसू३ । नियर न होइ, डरै इबलीसू ॥
भरै साँस जब नावै नरी । निसरै छूछी, पैठे भरी ॥
लाइ लाइ कै नरी चढ़ाई । इललिलाह कै ढारि चलाई ॥
चित डोलै नहिं खूँटी इरई । पल पल पेखि आग अनुसरई ॥
सीधे मारग पहुँचै जाई । जो एहि भाँति करै सिधि पाई ॥
दोहा
चलै साँस तेहि मारग, जेहि से तारन होइ ।
धरै पावँ तेहि सीढ़ी, तुरतै पहुँचै सोइ ॥
सोरठा
दरपन बालक हाथ, मुख देखै दूसर गनै ।
तस भा दुइ एक साथ, मुहमद एकै जानिए ॥ ४४ ॥
कहा मुहम्मद प्रेम कहानी । सुनि सो ज्ञानी भए धियानी ॥
मुरी = ऐंठन । विनै = (क) बुने, (ख) विनय करके । पाई = पतली छड़ियों का ढाँचा जिसपर ताने का सूत फैलाते हैं । राउर = आपके । आगे = सामने । धरम = धर्म से । १. पाठांतर--'सीया' । २. पाठांतर--'घड़ी' । (४४) कढ़नी = मथानी में लगाने की डोरी, नेती । गाढ़े छीर... साढ़ी = नहीं तो गाढ़ा दूध मलाई हो जाता है । साट = वस्त्र, धोती । खरिका = कमाची ? घीसू = माँजा, रगड़ । इबलीस = शैतान । ३. पाठ 'चीसू' है, जिसका कुछ अर्थ नहीं जान पड़ता । नरी = ढरकी के भीतर की नली जिसपर तार लपेटा रहता है । इललिलाह = ईश्वर का नाम । ढारि = ढरकी । खूँटी = जिसमें ताना लपेटा रहता है । आग अनुसरई = आगे बढ़ता है । चलै साँस तेहि मारग = इड़ा और पिंगला दोनों से दहिने और बाएँ श्वास का चलना हठयोगवाले मानते हैं । तारन =
उद्धार । (४५) ज्ञानी = तत्त्वज्ञ । अखरावट
२८९
चेले समुझि गुरू सों पूँछा । देखहुँ निरखि भरा औ छूछा ॥
दुहूँ रूप है एक अकेला । औ अनबन परकार सो खेला ॥
औ भा चहै दुवौ मिलि एका । को सिख देइ काहि, को टेका ॥
कैसे आपु बीच सो मेटै ? । कैसे आप हेराइ सो भेंटै ? ॥
जौ लहि आपु न जीवत मरई । हँसै दूरि सों बात न करई ॥
तेहि कर रूप बदन सब देखैं । उठै घरी महँ भाँति बिसेखैं ॥
दोहा
सो तौ आपु हेरान है, तन मन जीवन खोइ ।
चेला पूछै गुरु कहैं, तेहि कस अगरे होइ ? ॥
सोरठा
मन अहथिर कै टेकु, दूसर कहना छाँड़ि दे ।
आदि अंत जो एक, मुहमद कहु, दूसर कहाँ ॥ ४५ ॥
सुनु चेला ! उत्तर गुरु कहई । एक होइ सो लाखन लहई ॥
अहथिर कै जो पिंडा छाड़ै । औ लेइकै धरतो महँ गाड़ै ॥
काह कहौं जस तू परछाहीं । जौ पै किछु आपन बस नाहीं ॥
जो बाहर सो अंत समाना । सो जानै जो ओहि पहचाना ॥
तू हेरै भीतर सों मिता । सोइ करै जेहि लहै न चिंता ॥
अस मन बूझि छाँड़ु, को तोरा ? । होहु समान, करहु मति 'मोरा' ॥
दुइ हुँत चलै न राज न रैयत । तब वेइ सीख जो होइ मग ऐयत ॥
दोहा
अस मन बूझहु अब तुम, करता है सो एक ।
सोइ सूरत सोइ मूरत, सुनै गुरु सों टेक ॥
धियानी = योग साधनेवाले । चेले = चेले ने । देखहुँनिरखि...छूछा = इस संसार में ईश्वर को व्याप्त देखता भी हूँ नहीं भी देखता हूँ । अनबन = अनेक, नाना । को टेका = कौन वह शिक्षा ग्रहण करता है ? बीच = अंतर (ईश्वर और जीव के बीच का) । हँसै = वह प्रियतम ईश्वर हँसता है । तेहि कर रूप... बिसेखै = कभी तो वह सब को उसी रूप का देखता है और फिर वही दूसरे क्षण में (व्यवहार में) भिन्न भिन्न रूप और प्रकार निदिष्ट करता है । तेहि अगरे = उसके सामने । (४६) लाखन लहई = लाखों रूप धारण करता है । अहथिर कै = जीवात्मा को स्थिर करके । जौ पै किछु...नाहीं = जो वास्तव में कुछ है वह अपने वश के बाहर है, अर्थात् वस्तुसत्ता तक हमारी पहुँच नहीं । चिंता = सांसारिक चिंता । छाँड़ु = सब को छोड़ दे । को तोरा = तेरा कौन है ? समान = समदर्शी । करहु मति 'मोरा' = 'मेरा मेरा' मत कर । हुँत =
से । तब वेइ...ऐयत = वे ही सीखते हैं जो सच्चे मार्ग पर आ जाते हैं । सोरठा
नवरस गुरु पहँ भीज, गुरु परसाद सो पिउ मिलै ।
जामि उठै सो बीज, मुहमद सोई सहस बुँद ॥ ४६ ॥
माया जरि अस आपुहि खोई । रहै न पाप, मैलि गई धोई ॥
गौं दूसर भा सुन्नहि सुन्नू । कहैं कर पाप, कहाँ कर पुन्नू ॥
आपुहि गुरु, आपु भा चेला । आपुहि सब औ आपु अकेला ॥
अहै सो जोगी, अहै सो भोगी । अहै सो निरमल, अहै सो रोगी ॥
अहै सो कड़ुवा, अहै सो मीठा । अहै सो आमिल, अहै सो सीठा ॥
वै आपुहि कहँ सब महँ मेला । रहै सो सब महँ खेलै खेला ॥
उहै दोउ मिलि एकै भएउ । बात करत दूसर होइ गएऊ ॥
दोहा
जो किछु है सो है सब, ओहि बिनु नाहिन कोइ ॥
जो मन चाहा सो किया, जो चाहै सो होइ ॥
सोरठा
एक से दूसर नाहिं, बाहर भीतर बूझि ले ।
खाँड़ा दुइ न समाहिं, मुहमद एक मियान महँ ॥ ४७ ॥
पूँछौं गुरु बात एक तोहीं । हिया सोच एक उपजा मोहीं ॥
तोहि अस कतहुँ न मोहिं अस कोई । जो किछु है सो ठहरा सोई ॥
तस देखा मैं यह संसारा । जस सब भाँड़ा गढ़ै कोहाँरा ॥
काहू माँझ खाँड़ भरि धरई । काहू माँझ सो गोबर भरई ॥
वह सब किछु कैसे कै कहई । आपु बिचारि बूझि चुप रहई ॥
मानुष तौ नीके सँग लागै । देखि घिनाइ त उठि कै भागै ॥
सीझ चाम सब काहू भावा । देखि सरा सो नियर न आवा ॥
टेक = निश्चित बचन । सोई सहस बुँद = आत्मतत्त्व या जीव (जिसका अठारह हजार बूँदों से बरसना पहले कह आए हैं) । (४७) गौं दूसर = दूसरे पक्ष में, अध्यात्म पक्ष में । आमिल = अम्ल, खट्टा । सीठा = नीरस । बात करत = संसार के व्यवहार में, कहने सुनने को । खाँड़ा दुइ...महँ = अद्वैतवाद का तर्क कि अपरिच्छिन्न सत्ता एक ही हो सकती है, एक से अधिक होने से सब परिच्छिन्न होंगी । (४८) तोहि अस...कोई = न मेरा रूप सत्य है, न तेरा । वह सब किछु...कहई = जब देखते हैं कि कोई अच्छा है, कोई बुरा तब सब कुछ वही है यह कैसे कहा जाय । क्योंकि ऐसा कहने से बुराई भी उसमें लग जाती है । सीझ = सीझा हुआ । सरा = सड़ा हुआ । सब चाहि = सब से
बढ़कर । अखरावट
२९१
दोहा
पुनि साईं सब जन रमै, औ निरमल सब चाहि ।
जेहि न मैलि किछु लागै, लावा जाइ न ताहि ॥
सोरठा
जोगि, उदासी दास, तिन्हहिं न दुख औ सुख हिया ।
घरही माहँ उदास, मुहमद सोइ सराहिए ॥ ४८ ॥
सुनु चेला ! जस सब संसारू । ओहि भाँति तुम कथा विचारू ॥
जौ जिउ कथा तौ दुख सों भीजा । पाप कै ओट पुन्नि सब छीजा ॥
जस सूरज उग्र देख अकासू । सब जग पुन्नि उहै परगासू ॥
भल औ मंद जहाँ लगि होई । सब पर धूप रहै पुनि सोई ॥
मंदे पर वह दिसटि जो परई । ताकर मैलि नैन सों ढरई ॥
अस वह निरमल धरति अकासा । जैसे मिली फूल महँ बासा ॥
सबै ठाँव औ सब परकारा । ना वह मिला, न रहै निनारा ॥
दोहा
ओहि जोति परछाहीं, नवौ खंड उजियार ।
सुरुज चाँद कै जोती, उदित अहै संसार ॥
सोरठा
जेहि कै जोति सरूप, चाँद सुरुज तारा भए ।
तेहि कर रूप अनूप, मुहमद बरनि न जाइ किछु ॥ ४९ ॥
चेलै समुझि गुरू सों पूछा । धरती सरग बीच सब छूँछा ॥
कीन्ह न थूनी, भीति, न पाखा । केहि बिधि टेकि गगन यह राखा ॥
कहाँ से आइ मेघ बरिसावैं । सेत साम सब होइ कै धावैं ? ॥
पानी भरै समुद्रहि जाई । कहाँ से उतरै, बरसि बिलाई ? ॥
पानी माँझ उठैं बजरागी । कहाँ से लौकि बीजु भुइँ लागी ? ॥
कहँवाँ सूर, चंद औ तारा । लागि अकास करहि उजियारा ? ॥
सुरुज उवै बिहानहि आई । पुनि सो अथै कहाँ कहँ जाई ॥
जेहि न मैलि...ताहि = जो निष्कलंक है उसमें कलंक या बुराई का आरोप करते नहीं बनता । घरही माहँ उदास = जो गृहस्थी में रहकर अपना कर्म करता हुआ भी उदासीन या निष्काम रहता है । (४९) ओहि भाँति...बिचारू = जैसे जीवात्मा शुद्ध आनंदस्वरूप है पर शरीर के संयोग में दुःख आदि से युक्त दिखाई पड़ता है वैसे ही शुद्ध ब्रह्म संसार के व्यावहारिक क्षेत्र में भला बुरा आदि कई रूपों में दिखाई पड़ता है (शरीर और जगत् की एकता पहले कह आए हैं) । परछाहीं = परछाईं से । (५०) चेलै = चेले ने । थूनी = टेक । बजरागी =
बज्राग्नि, बिजली । लौकि, चमककर । मूर = मूल नक्षत्र । कोह = क्रोध । दोहा
काहे चंद घटत है, काहे सूरज पूर ।
काहे होइ अमावस, काहे लागै मूर ॥
सोरठा
जस किछु माया मोह, तैसे मेघा, पवन, जल ।
बिजुरी जैसे कोह, मुहमद तहाँ समाइ यह ॥ ५० ॥
सुनु चेला ! एहि जग कर अवना । सब बाहर भीतर है पवना ॥
सुन्न सहित बिधि पवनहि भरा । तहाँ आप होइ निरमल करा ॥
पवनहि महँ जो आप समाना । सब भा बरन ज्यों आप समाना ॥
जैस डोलाए बेना डोलै । पवन सबद होइ किछुहु न बोलै ॥
पवनहि मिला मेघ जल भरई । पवनहि मिला बुँद भुइँ परई ॥
पवनहि माँह जो बुल्ला होई । पवनहि फुटै, जाइ मिलि सोई ॥
पवनहि पवन अंत होइ जाई । पवनहि तन कहँ छार मिलाई ॥
दोहा
जिया जंतु जत सिरजा, सब महँ पवन सो पूरि ।
पवनहि पवन आइ मिलि, आगि, बाउ, जल, धूरि ॥
सोरठा
निति सो आयसु होइ, साई जो आज्ञा करै ।
पवन परेवा सोइ, मुहमद बिधि राखे रहै ॥ ५१ ॥
बड़ करतार जिवन कर राजा । पवन बिना किछु करत न छाजा ॥
तेहि पवन सों बिजुरी साजा । ओहि मेघ परबत उपराजा ॥
उहै मेघ सों निकरि देखावै । उहै माँझ पुनि जाइ छपावै ॥
उहै चलावै चहुँ दिसि सोई । जस जस पाँव धरै जो कोई ॥
जहाँ चलावै तहवाँ चलई । जस जस नावै तस तस नवई ॥
बहुरि न आवै छिटकत झाँपै । तेहि मेघ सँग खन खन काँपै ॥
जस पिउ सेवा चूकै रूठै । परै गाज पुहुमी तपि कूटै ॥
तहाँ = जहाँ माया मोह है । (५१) अवना = आना, आ जाना । बिधि = ईश्वर । पवनहि = पवन में । करा = कला, ज्योति । सब भा बरन... समाना = आप या उस ईश्वर के अनुकूल सब का रूप रंग हुआ । पवनहि फुटै = पवन ही से वह बुलबुला फूटता है । जाइ मिलि = जल में फिर मिल जाता है । पवनहि पवन जाइ मिलि = कवि ने प्राचीन पाश्चात्य तत्त्वज्ञों के अनुसार वायु को ही सबसे सूक्ष्म तत्त्व माना है और उसी को सबके मूल में रखा है (उपनिषद् में आकाश आदिम और मूलभूत कहा गया है) । परेवा = पक्षी, दूत । (५२) ओहि = उसी पवन से । उपराजा = उत्पन्न किया । उहै = वही ईश्वर । जाइ छपावै = जाकर अपने को छिपाता है ? नावै = झुकाता है, प्रवृत्त करता है । छिटकत...झाँपै = (बिजली) छिटकते ही फिर छिप जाती है । सेवा = सेवा
में । चूकै = चूकने पर । कूटै = मारता है, पीटता है । अखरावट
२९३
दोहा
अगिनि, पानि औ माटी, पवन फूल कर मूल ।
उहई सिरजन कीन्हा, मारि कीन्ह अस्थूल ॥
सोरठा
देखु गुरु, मन चीन्ह, कहाँ जाइ खोजत रहै ।
जानि परै परबीन, मुहमद तेहि सुधि पाइए ॥ ५२ ॥
चेला चरचत गुरु गुन गावा । खोजत पूछि परम गति पावा ॥
गुरु बिचारि चेला जेहि चीन्हा । उत्तर कहत भरम लेइ लीन्हा ॥
जगमग देख उहै उजियारा । तीनि लोक लहि किरिन पसारा ॥
ओहि ना बरन, न जाति अजाती । चंद न सुरुज, दिवस ना राती ॥
कथा न कहै, अकथ भा रहई । बिना बिचार समुझि का परई ? ॥
सोहं सोहं बसि जो करई । जो बूझै सो धीरज धरई ॥
कहै प्रेम कै बरनि कहानी । जो बूझै सो सिधि गियानी ॥
दोहा
माटी कर तन भाँड़ा, माटी महँ नव खंड ।
जे केहु खेलैं माटि कहँ, माटी प्रेम प्रचंड ।
सोरठा
गलि सोइ माटी होइ, लिखनहारा बापुरा ।
जी न मिटावै कोइ, लिखा रहै बहुतै दिना ॥ ५३ ॥
-:०:-
मारि = वश में करके । अस्थूल = स्थूल । कहाँ जाइ खोजत रहै = बिना गुरु के कहाँ इधर उधर भटकता रहा । जानि परै = जो समझ पड़े । तेहि सुधि पाइए = उनसे ईश्वर से मिलने के मार्ग का पता मिल जायगा । (५३) चरचत = पहचानते ही । पूछि = जिज्ञासा करके । चेला = अधिकारी शिष्य । लहि = तक । जे केहु = जो कोइ । खेलै माटि कहँ = शरीर को लेकर प्रेम का खेल खेल डाले । माटी = मिट्टी में, शरीर में ।