पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/१२७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
११४
आर्थिक भूगोल

आर्थिक भूगोल गहदा सब प्रकार से घोड़े से श्रेष्ठ पशु है परन्तु मनुष्य ने उसका कभी आदर नहीं किया। चीन, टर्की तथा भारतवर्ष में संसार के दो तिहाई गदहे मिलते हैं। इनके अतिरिक्त स्पेन इटली, ईजिप्ट, तथा मरक्को (Morocco) में संसार के लगभग एक चौथाई गदहे हैं। खच्चर दक्षिण फ्रांस और स्पेन में बहुत हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण के ऐ-डीज़ पर्वतीय प्रदेश तथा चीन और मंचूरिया में खच्चर बहुत पाये जाते हैं। पहाड़ी प्रदेशों में बोझा ढोने के लिए,. तथा फौज़ का सामान ढोने के लिए खच्चरों का बहुत उपयोग होता है। ऊँट गरम देश में रहने वाला जानवर है । रेगिस्तानों तथा पर्वतीय प्रदेशों में जहाँ सघन वन न हों वहां उसका उपयोग सवारी तथा बोझ ढोने के लिए होता है। गरम प्रदेशों तथा मरुभूमि में तो यह मनुष्य के जीवन का आधार ही है । मध्य अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान से लेकर अरब, फारस, तुर्किस्तान, तथा मध्य एशिया हाता हुधा जो गरम और सूखा प्रदेश मंगोलिया तक जाता है उसमें मुख्यत: ऊँट का ही उपयोग होता है। अफ्रीका तथा एशिया के रेगिस्तानों में यदि ऊँट न होता तो वहाँ मनुष्य निवास ही न कर सकता। भारतवर्ष के पश्चिमी भाग में भी ऊँट का बहुत उपयोग होता है। अब श्रास्ट्रेलिया के रेगिस्तान में भी ऊँट पहुँच गया है। ऊँट रेगिस्तान की सूखी घास तथा काँटेदार झाड़ियों को खाकर रह सकता है। इसी कारण जलरहित प्रदेशों में इसका इतना अधिक महत्व है। यह सबसे बड़ा पशु है। अब उसका अधिक उपयोग नहीं होता क्योंकि इसके पालने में खर्च बहुत होता है। हाथी सघन वनों हाथी में मिलता है। मध्य अफ्रीका, बर्मा, तथा श्याम के वनों में हाथी बहुत पाया जाता है। हाथा की हड्डी तथा दाँत बहुमूल्य व्यापारिक वस्तु है। बर्मा तथा श्याम के पहाड़ी प्रदेशों में यह लकड़ी ढोने के काम आता है। इनके अतिरिक्त रैनडियर ( Reindeer ) उत्तरी ध्रुव के समीपवर्ती अत्यन्त ठंडे प्रदेश का मुख्य पशु है। इस शीत प्रदेश में उत्पन्न होने वाली झाड़ियां, थोड़ी घास और बर्फ पर उत्पन्न होने वाली काई तक पर वह निर्वाह कर लेता है। नार्वे से लेकर बेरिंग ( Bering Strait ) तक यूरेशिया में, तथा उत्तरी कनाडा में यह बहुत पाया जाता है। हिमालय के प्रदेश में याक ( Yak) नामक बैल जो बर्फ पर भी चल सकता है बोझ दोने के लिए अत्यन्त उपयोगी है। यह भी बहुत थोड़े भोजन पर निर्वाह कर & 9