पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/१४७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
१३४
आर्थिक भूगोल

धार्षिक भूगोल काट लिया जाता है किन्तु जड़ छोड़ दी जाती है, उसी जड़ से दूसरे वर्ष. भी फसल तैयार हो सकती है। किन्तु कुछ देशों में प्रति वर्ष गन्ना बोया जाता , है। गन्ने के छोटे छोटे टुकड़े काट कर खेत में रख दिये जाते हैं। कुछ गन्ने की जातिया - महीने में पक कर तैयार हो जाती हैं किन्तु अधिकतर १२ से २४ महीने तक लेती हैं। गन्ने की फसल के लिए ७५० फै० से लेकर ८०° फै० तापक्रम ( Temperature) आवश्यक है। गन्ने के लिए केवल अधिक गरमी ही नहीं अधिक जल की भी प्रावश्यकता है। कम से कम ६०" इंच वर्षा तो होनी ही चाहिए । जहाँ वर्षा कम होती है वहीं सिंचाई से काम लिया जाता है। गन्ने के लिए पाला अत्यन्त हानिकारक है अतएव ऐसे देशों में जहा पाला पड़ता है गन्ना उत्पन्न नहीं हो सकता | गन्ने की पैदावार के लिए साधारण भूमि उपयुक्त नहीं है। उसके लिए उर्वरा भूमि चाहिए। कोहरा गन्ने की फसल के लिए हानिकर है । गन्ने की खेती में मजदूरों की अधिक आवश्यकता होती है इसी कारण इसकी पैदावार उन गरम देशों में होती है जहाँ प्रौद्योगिक उन्नति नहीं हुई है और मज़दूर सस्ते हैं। गन्ने की पैदावार अधिकतर ऊष्ण कटिबंध ( Tropics ) में ही होता है। जब गन्ना बढ़ रहा हो तब जल को बहुत आवश्यकता होती है फिर चाहे वह वर्षा से मिले और अच्छा हो यदि सिंचाई से मिले । नम ऊष्ण कटिबन्ध की जलवायु और तेज धूप यह गन्ने के.लिए आदर्श जलवायु. है। इससे गन्ना मोटा, लम्बा और अधिक शक्कर उत्पन्न करने वाला होता है। जब गन्ना पक रहा हो तो मौसम सूखा होना चाहिए। यदि उस समय अधिक वर्षा हो जावे तो रस पतला पड़ जाता है और शक्कर कम बैठती है। यही कारण है कि गन्ना अमेजन नदी तथा कांगो नदी के उष्ण प्रदेश में उत्पन्न नहीं किया जा सकता जहाँ लगातार वर्षा होती रहती है। गन्ने की पैदावार उन्हीं प्रदेशों में होती है जहाँ कोहरा या पाला नहीं पड़ता जहाँ कम से कम ५० इंच वर्षा है अथवा सिंचाई के साधन हैं और जहां कुछ समय तक सूखा मौसम रहता है और जहाँ गरमी खूब पड़ती है। पहले संसार में क्यूबा सबसे अधिक गन्ना उत्पन्न करता था किन्तु अब संसार में सबसे अधिक गन्ना भारतवर्ष में उत्पन्न होता है। भारतवर्ष के बाद स्यूवा, जावा और हवाई द्वीप गन्ना उत्पन्न करने वालों में मुख्य है। मैक्सिको, मध्य अमेरिका, डच द्वीप समूह, फिलीपाइन्स, पोर्टोरिको, तथा संयुकराज्य अमेरिका में भी गन्ने की अच्छी पैदावार होती है। दक्षिण श्मेरिका ब्राजील, पीरू, तथा अरजनटाइन में गन्ने की पैदावार बढ़ रही . .