पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/१७७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
१६७
खेती की पैदावार भोज्य पदार्थ

खेती की पैदावार - औद्योगिक कच्चे पदार्थ व्यापारिक दृष्टि से तीन प्रकार की कपास महत्वपूर्ण है। संयुक्त राज्य अमेरिका, भारतवर्ष और 'ईजीप्ट से ही अधिकतर कपास अन्य देशों को भेजी जाती है। कपास ऊष्ण कटिबन्ध (Tropics ) को पैदावार है। ४०° उत्तर तथा ३०° दक्षिण अक्षांश रेखाओं . ( Latitndes ) के बीच में यह पौधा सब जगह उत्पन्न किया जा सकता है । कपास की पैदावार के लिए गरमी और धूप की नितान्त आवश्यकता है परन्तु अत्यधिक गरमी इसे हानि पहुँचाती है ! गरमी के दिनों में साधारण वर्षा की आवश्यकता होती है, किन्तु अधिक वर्षा पैदावार को हानि पहुँचाती है। पौधे, की बढ़वार के समय यदि गरमी बढ़ती जाय तो फसल अच्छी होती है। परन्तु जब पौधा पूरा बढ़ जाये, तब गरमी कम हो जानी चाहिये । जहाँ समय पर वर्षा नहीं होती वहां सिंचाई करनी पड़ती है। पाला कपास का भयंकर शत्रु है। पाला पड़ जाने से फसल नष्ट हो जाती है। इस कारण कपास की खेती उन देशों में नहीं हो सकती जहां कि पाला पड़ता हो कपास की खेती के लिए हल्को मटियार भूमि जिसमें चूना मिला हो अथवा. रेतीली दोमट मिट्टी अधिक उपयुक्त है। यदि दिन में धूप निकले और रात्रि को श्रोस पड़े तो वह पौधे की बढ़वार के लिए विशेष लामदायक है। कपास के लिए ६ या ७ महीने गरम मौसम की आवश्यकता होती है। कपास की खेती में बहुत परिश्रम तथा सावधानी की आवश्यकता है । यही कारण है कि कुछ देशों ही में इसकी पैदावार होती है। संसार. में सर्वश्रेष्ठ कपास समुद्र के समीपवर्ती नीचे मैदानों में उत्पन्न होती है, उसे Sen. Island Cotton कहते हैं। यह कपास रेशम की माति मुलायम और इसका फूल सब कपासों से अधिक लम्बा होता है। इस कपास का रेशा बहुत ही मजबूत और चिकना होता है। बहुत बारीक और मजबूत कपड़ा बनाने में यही कपास काम में आती है। पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के समुद्री तट के:समीप यह कपास बहुत अधिक उत्पन्न होती थी। किन्तु १८८२ ई. में कपास के भयंकर शत्रु बाल-वीविल ( Boll Weevil) नामक कोड़े ने अमेरिका में प्रवेश किया, जिससे समुद्र तट के नीचे मैदानों में उत्पन्न होने वाली Sen:Islund Cotton की खेती तो बिलकुल चौपट हो गई। किन्तु ..भीतरी प्रदेश में उत्पन्न होने वाली, कपास ( Up-land Cotton ) को वह कीड़ा अधिक हानि नहीं पहुँचा सका 1. पहले तो: समस्या बड़ी कठिन हो गई थी। ऐसा प्रतीत होता था कि समुद्र तट के मैदानों में कपास की खेती हो ही नहीं सकती परन्तु मीड (: Mende ) जाति की कपास उत्पन्न