पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/२१८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२०८
आर्थिक भूगोल

२०६ श्राधिक भूगोल मिट्टी का तेल उत्पन्न करने में संयुक्तराज्य अमेरिका की पूर्वी तथा मध्य की रियासतें मुख्य हैं। मध्य को रियासतों से नलों द्वारा तेल मैक्सिको की खाड़ी तथा अटलांटिक महासागर के बंदरगाहों तक ले जाया जाता है। रूस का काकेशस प्रान्त तथा दक्षिणी पश्चिमी सायबेरिया तेल की उत्पत्ति की दृष्टि से महत्वपूर्ण है । बाक और बाटम ( Baki and Battum:) तक तेल पाइपों द्वारा ले जाया जाता है। फारस तथा इराक की खानों को अभी थोड़े दिनों से खोदा गया है। मैक्सिको की खानों से. भी बहुत तेल निकलता है। अब तेल नलों द्वारा ले जाया जाकर सीधा जहाजों में भर दिया जाता है इस कारण तेल को बंदरगाहों में भर कर नहीं रखना पड़ता । दक्षिण अमेरिका के उत्तरी प्रदेश तथा पीरू ( Peru ) में भी तेल निकाला जाता है। पूर्व में पूर्वीय द्वीप समूह ( East Indies ) वर्मा, चीन, जापान, फारमोसा, गैलीसिया (Galicia ) तथा मिस्र में भी तेल की खाने हैं। योरोप में रुमानिया की खानों की उत्पत्ति भी पिछले दिनों में बहुत बढ़ गई है। पैट्रोलियम की उत्पत्ति देश समस्त संसार की उत्पत्ति का प्रतिशत । संयुक्तराज्य अमेरिका ६०.८१% सोवियत रूस १०.७५% वैनीजुला १०.३% ईरान ३.७% डच पूर्वी द्वीप समूह २.६७% समानिया २.४५% मैक्सिको १.६७% इराक १.५६% कोलम्विया १.११% संसार की कुल उत्पत्ति २७५,८०५,००० टन के लगभग है। यह गैस तेल का ही एक रूप है । संयुक्तराज्य अमेरिका संसार में सबसे अधिक गैस उत्पन्न करता है। प्रारम्भ में बहुत सी प्राकृतिक गैस गैस व्यर्थ नष्ट कर दी गई थी क ोंकि उस समय उसका ( Natural Gas ) उपयोग ज्ञात नहीं था । संयुक्तराज्य अमेरिका के अति- रिक्त पश्चिमी कनाडा तथा पोलैंड में भी प्राकृतिक गैस ( Natural Gas ) निकलती है। पैनसिलवेनिया ( Pennsylvanin)