पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/२८७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२७७
व्यापारिक मार्ग तथा व्यापारिक केंद्र

व्यापारिक मार्ग तथा व्यापारिक केन्द्र २७७ अटलांटिक मार्ग को छोड़कर यह जलमार्ग सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। योरोप से भूमध्य-सागर होता हुआ स्वेज नहर के भूमध्य सागर द्वारा यह मार्ग भारतवर्ष, सुदूर पूर्व, तथाआस्ट्रेलिया को का (पशियाई) जाता है । यह मार्ग वास्तव में स्वेज नहर का मार्ग है। जल मार्ग १८५६ में स्वेज नहर के खुल जाने से यह मार्ग बना और इसके कारण केप श्राव-गुड़ होप के मार्ग का बहुत कुछ महत्व जाता रहा । लंदन से कलकत्ता स्वेज़ नहर के द्वारा जाने से लगभग ३७०० मील की बचत होती है । स्वेज़ मार्ग के पश्चिमी किनारे दो हैं। एक पूर्वीय संयुक्तराज्य और दूसरा पश्चिमीय योरोप | जिब्राल्टर पर दोनों रास्ते मिलते हैं। वहाँ से माल्टा और पोर्ट सेद होते हुए स्वेज नहर के द्वारा यह मार्ग हिन्द महासागर में पहुँचता है। लाल सागर से निकल कर मार्ग फिर विभाजित होता है। मुख्य मार्ग तो कोलम्बो की घोर जाता है किन्तु शाखायें बम्बई तथा अफ्रीकन बंदरगाहों की ओर जाती हैं। कोलम्बो से शाखायें कलकत्ता बर्मा, तथा मंदरास की ओर जाती हैं। मुख्य मार्ग कोलम्बो से मलक्का जलसंयोजक से निकलकर सिंगापुर होता हुआ हांगकांग, शंघाई, कोत्र, तथा याकोहामा को चला जाता है। किन्तु सिंघापुर से एक शाखा आस्ट्रेलिया की ओर जाती है । लंदन से स्वेज़ नहर के रास्ते सिडनी १२,५०० मील, याकोहामा ११,६०० मील, तथा कलकत्ता २००० मील है । यह मार्ग अन्य सब मार्गों की अपेक्षा अधिक जनसंख्या दारा काम में लाया जाता है। यह मार्ग बहुत घने आवाद देशों को छूता है और उनकी पैदावार को अन्य देशों में पहुँचाता है। पनामा नहर के बन जाने से प्रशान्त महासागर भी व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बन गया है। एक महत्त्वपूर्ण मार्ग तो प्रशान्त महा- वह है जो पूर्व एशिया के बंदरगाहों, याकोहामा, शंघाई, सागर का मार्ग हांगकांग और मैनिला को पश्चिमी संयुक्तराज्य के बंदरगाहों पोर्टलैंड, सान् फ्रैंसिसको, बैंकोवर तथा प्रिंस. रुपर्ट को जोड़ता है। दूसरा मार्ग योरोपीय बंदरगाहों को आस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड से जोड़ता है । यह मार्ग पनामा नहर से होकर जाता है । इस मार्ग में संयुक्तराज्य अमेरिका के पूर्वीय तट से आने वाले मार्ग भी मिन्नते हैं। इन दो मार्गों के अतिरिक्त संयुक्तराज्य अमेरिका के पश्चिमीय तट के बंदरगाहों को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से जोड़ने वाले मार्ग भी हैं। पश्चिमीय योरोप से एक मार्ग केप आव गुड होप से होता हुआ, --