पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३६५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३५६
आर्थिक भूगोल

- ३५६ आर्थिक भूगोल उन्नति के लिए सर्वथा अनुकूल है, मार्गों की सुविधा है, तथा माल को खात के लिए उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका के बाजार समीप ही हैं । संक्षेप में संयुक्तराज्य अमेरिका को औद्योगिक उन्नति करने की सभी सुविधायें मौजूद हैं इसी कारण पिछले कुछ वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका के उद्योग-धन्धों की उन्नति आश्चर्य जनक गति से हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में पूर्व की रियासतों में ही सारे उद्योग-धन्धे केन्द्रित हैं। जितने भी धन्धे संयुक्तराज्य अमेरिका में स्थापित हैं वे लगभग सभी न्यू-इङ्गलैंड की रियासतों तथा अपलेशियन पर्वत प्रदेश की रियासतों में केन्द्रित हैं। कोयला, जलशक्ति की बहुतायत, तथा जलवायु की अनुकूलता इसका मुख्य कारण हैं। अधिकतर औद्योगिक केन्द्र कोयले की खानों के समीप अथवा समुद्र तट पर स्थित हैं। इस प्रदेश में लोहा, स्टील, कागज़, सूती, ऊनी और रेशमी कपड़े का धंधा तथा चमड़े का धंधा मुख्य हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भविष्य में संयुक्त राज्य अमेरिका औद्योगिक उन्नति में सब देशों को पीछे छोड़ देगा। दक्षिण अमेरिका के पश्चिम में ऐन्डीज़ पर्वत माला है। उत्तर में गायना का ऊँचा प्रदेश है तथा पूर्व में ब्रेज़ील का दक्षिण अमेरिका ऊँचा प्रदेश है। इन तीनों पहाड़ों के बीच में विशाल मैदान हैं। दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग नीचे मैदान हैं । ऊँचा भाग तो देश में बहुत कम है। दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग ऊष्ण कटिबंध में है इस कारण अधिकांश देश योरोपियन जातियों के निवास योग्य नहीं है। यही कराण है कि दक्षिण अमेरिका पहाड़ी प्रदेशों पर ही अधिक आबाद है और उन्हीं प्रदेशों की अधिक उन्नति भी हुई है। इस महाद्वीप में गर्मियों लम्बी और तेज़ होती हैं। अधिकतर वर्षा गर्मियों में ही होती है। अमेजनगद के प्रदेश में वर्षा अधिक अर्थात् इंच होती है। शेष उत्तर के भाग में वर्षा ४० से ८० इंच तक होती है, हो दक्षिण में वर्षा कम हो जाती है। दक्षिण अमेरिका में ऐन्ड्रीज पर्वत माला से निकल कर पूर्व में बहने वाली नदियाँ महत्त्वपूर्ण हैं। पारिनको ( Orinoco ) अमेज़न, तथा पराना मुख्य नदिया है। अमेजन नदी ४००० मील लम्बी है किन्तु यह अधिकतर सघन वनों से आच्छादित प्रदेशों में बहती है इस कारण व्यापारिक 2 3 ८०