पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/४८५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
४७४
आर्थिक भूगोल

vagy . 1 श्राधिक भूगोल है। गन्ने की खेती मध्य गंगा की घाटी में सबसे अधिक होती है। भारतवर्ष में सबसे अधिक गन्ना संयुक्तपान्त में (५४% ) उत्पन्न होता है। पंजाब (१५% ) और बिहार (१०% ), संयुक्तप्रान्त के उपरान्त सबसे अधिक गन्ना उत्पन्न करते हैं। ये तीनों प्रान्त देश का, तीन चौथाई गन्ने से भी अधिक उत्पन्न करते हैं। इसका कारण यह है कि.यहाँ नदियों द्वारा लाई 'हुई उपजाऊ मिट्टी प्रति वर्ष बिछती रहती हैं, वर्षा अच्छी होती है : और सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं। भारतवर्ष में प्रति एकड़ गन्ने की पैदावार जावा और क्यूबा., की • तुलना में बहुत कम होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ भूमि को यथेष्ट खाद नहीं मिलती। यही नहीं जावा इत्यादि ऊष्ण कटिबंध के दीपों का गन्ना मोटा होता है। उसमें रस बहुत होता है। क्योंकि वहाँ वर्षा लगातार होती है। इस कारण रस.अधिक होता है । भारतवर्ष का गन्ना पतला होता है और उसमें रस भी कम होता है क्योंकि यहां वर्षा लगातार नहीं होती। अब लगभग सभी प्रान्तों में कोयम्बटूर का गन्ना पाया जाता है। यह देशी गन्ने से बहुत अच्छा होता है। i संयुक्तप्रान्त, पंजाब, बिहार के अतिरित्त बंगाल (७%) मदरास (%) तथा बम्बई (२%) में भी गन्ना उत्पन्न होता है। बंगाल में क्रमश: जूट की पैदावार कसं की जा रही है और उसके स्थान में गन्ने की खेती बढ़ाई जा रही है। इस समय शक्का के धंधे के सामने भी भयंकर समस्या उपस्थित हो गई है। आवश्यकता से अधिक शक्कर मिलें तैयार करती हैं । सरकार शक्कर की उत्पत्ति को घटाने का प्रयत्न कर रही है। इसको प्रभाव गन्ने की खेती पर भी. पड़ेगा। गन्ने का.क्षेत्रफल संयुक्तप्रान्त १,६१०,००० : एकड़, बिहार ३७५,००.. ist: पंजाब बंगाल २६६,००० मदरास बम्बई कुल-भारत. ३,११.३,००० . खजूर का वृक्ष बंगाल, मध्यप्रान्तमध्य भारत तथा..मदरासमें पाया जाता है। इसके रस से भी शक्कर. तैयार की जाती है। एक खजूर ( Date ) वृक्ष से प्रतिवर्ष एक मन गुड़ प्राप्त होता है। गुड़ से !.. ... } .