पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/७२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
५९
जलवायु तथा प्राकृतिक वनस्पति

जलवायु तथा प्राकृतिक बनस्पति चक्रवात (Cyclone:) तूफान पाते हैं जिनसें मौसम अनिश्चित हो जाता है। इस प्रदेश में हवायें समुद्र से बहती है। इस कारण उनमें नमी रहती है। प्रत्येक मौसम में थोड़ी बहुत वर्षा होती रहती हैं इस जलवायु के प्रदेश में आकाश बादलों से बहुत छाया रहता है और तेज़ धूप की रोशनी कम निकलती 100- OMUSA घ री पद्यामागर BEFSAR पर पासागर +.......... . ........... पचास पहासागर Ubf ग्रान्त पदासागर 66 URUS दक्षिणी महासागर है। यह जलवायु पश्चिमोत्तर योरोप जिसमें वृटिश द्वोप दक्षिण-पश्चिमी स्कैंडिनेविया, डेनमार्क, पश्चिमीय जर्मनी, हालैंड, वैलजियम, फ्रांस, उत्तरी, स्पेन, सम्मिलित है, पश्चिमी कनाडा, दक्षिणी चिली, टस्मानिया और न्यूजीलैंड तथा संयुक्तराज्य अमेरिका की उत्तरी पश्चिमी रियासतों में पाई जाती है । .इन प्रदेशों में प्राकृतिक वनस्पति में मैपिल ( Maple:) ओक, यल्म और बीच के वृक्षों की बहुतायत है । जो प्रदेश ठंडे, हैं। और जहाँ नमी अधिक है वहाँ कानफिरस वन हैं जिनमें पाइन और फर बहुत उत्पन्न होता है। इन प्रदेशों की मुख्य पैदावार ओट, रई, आलु, चुकंदर, और सब्जी मुख्य फसले हैं। जिन प्रदेशों में वर्षा कम होती है और गरमी यथेष्ट होती है. वहाँ गेहूँ बहुत अधिक उत्पन्न होता है। गाय, बैल, घोड़ा तथा भेड़ वहाँ अधिक पाली जाती हैं. और गमनागमन के साधानों को सुविधा होने के कारण मक्खन का धंधा बहुत उन्नत अवस्था. में है। ____स्कैन्डिनेविया के पश्चिमीय भाग से तथा ब्रिटिश कोलम्बिया में कृषि से मछलियों का धंधा अधिक महत्वपूर्ण है। यह प्रदेश व्यापारिक तथा औद्योगिक दृष्टि में अत्यन्त उन्नत है। पश्चिमीय योरोप की औद्योगिक उन्नति अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है क्योंकि यहाँ