पृष्ठ:कामना.djvu/१५९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

सुबोध और दिलचस्प कहानियाँ हैं, लगभग दो दर्जन चित्र हैं, जिससे विषय के समझने में जरा भी कठिनाई नहीं होती। छपाई सफाई अपूर्व! मूल्य ॥)

६—संसार के पहलवान (पहला भाग)

यदि आप चाहते हैं कि भारत के बच्चे पहलवान और वीर बनें, उनकी हड्डियाँ इस्पात-सी मजबूत और नसें विद्युद्वाही हों, तो इस पुस्तक की एक प्रति प्रत्येक बालक-बालिका के हाथ में दीजिये। यह पुस्तक शरीर को हृष्टपुष्ट बनाने की ओर उनका ध्यान आप ही खींच लेगी। संसार के नामी नामी पहलवानों के सुन्दर सुडौल शरीर देखकर बच्चे आज ही से व्यायाम की ओर झुक पड़ेंगे। लगभग डेढ़ दर्जन चित्र, तो भी मूल्य ॥)


 

महिला-मनोरंजन माला
१—दुलहिन
लेखिका—श्रीमती चन्द्रमणि देवी

'मनोरमा' लिखती है—यह नई बहुओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसे प्रत्येक महिला को पढ़ना चाहिये। लेखनशैली चित्ताकर्षक और अच्छी है। आशा है, लोग इस पुस्तक का आदर करेंगे। 'कर्मवीर' लिखता है—इस पुस्तक में युवती कन्याओं को उचित उपदेश दिया गया है। पुस्तक बहुत उपयोगी है।

नई बहुओं के क्या कर्तव्य हैं, यह इसमें सरल भाषा में समझाया गया है। दूसरा संस्करण लाल बोर्डर के बीच नीली रोशनाई से मोटे अक्षरों में परम सुन्दर छपा है। मूल्य ।)

१७