पृष्ठ:खग्रास.djvu/३०३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
३०४
खग्रास


"तुम क्या समझते हो कि हमारे देश मे भी पाकिस्तान जैसी परिस्थिति उत्पन्न हो जायगी?"

"पाकिस्तान की सेना और हमारी सेना मे अन्तर है। हमारे यहाँ अनेक जाति के लोग सेना मे है। ऐसी दशा मे जनरल अयूब बनना किसी एक आदमी के लिए सम्भव नही है।"

"परन्तु ज्यो ही भारत मे गड़बड़ी देखी जायगी, पाकिस्तान हमला कर देगा।"

'परन्तु पाकिस्तान मे आर्थिक बुराइयाँ घर कर गई है और उन्हे एक दिन मे दूर नही किया जा सकता।"

"वे बुराइयाँ कैसी है?"

"पाकिस्तान अपने साधनो से अधिक खर्च कर रहा है। पूर्वी पाकिस्तान मे ही ५० करोड से अधिक रुपया बरबाद हो चुका है।"

"आप समझते हैं कि पाकिस्तान के साथ भारत का युद्ध अनिवार्य है?"

"मै तो युद्ध की सम्भावना पर विश्वास नहीं करता। परन्तु इससे हमे निश्चिन्त नही हो जाना चाहिए, क्योकि पाकिस्तान को विदेशो से सैनिक सहायता मिल रही है।"

"मेरा खयाल है कि पाकिस्तान मे सैनिक शासन की स्थापना के बाद कुछ कठिनाइयाँ बढ गई है। पाकिस्तान के प्रमुख अधिकारियो के अनुसार पाकिस्तान को सैनिक सहायता की आवश्यकता केवल भारत ही के विरुद्ध है।"

"तब तो हमे निश्चिन्त बैठना ही न चाहिए। पण्डित जी ने ठीक ही कहा था कि हमे रक्षा के लिए अधिक खर्च का भार उठाना पडेगा और पाक की ओर से भारत निश्चिन्त होकर नही बैठा रहेगा।"

"हाल ही मे जो भारत पाकिस्तान की सीमा-दुर्घनाएँ हो रही है, उनका समाचार तो आपने पढ़ा ही होगा?"