पृष्ठ:खग्रास.djvu/५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।


फ्रान्सीसी सरकार पर दबाब डाल कर उन्हे वहाँ का प्रधान मन्त्री बना दिया। प्रधान मन्त्री बनकर जनरल द गाल ने नया सविधान बनाया और जनमत लेकर नए सविधान के मातहत चुनाव करा कर फ्रान्स के राष्ट्रपति बन बैठे। लेबनान के नेताओ ने पच्छिमी गुट के समर्थक राष्ट्रपति शामौन को सशस्त्र विद्रोह करके पदच्युत किया और अरब राष्ट्रीयता के समर्थक सेनापति जनरल शेहाव को राष्ट्रपति और करामी को प्रधान मन्त्री बनाया।

अफ्रीका मे अत्यधिक महत्व की घटनाएँ 'घटी'। घाना के प्रधान मन्त्री डा० एन०मा ने अकरा मे अफ्रीकी राष्ट्रो के दो सम्मेलन बुलाकर अफ्रीकी राजनीति को नया मोड दिया। गिनी आजाद हुआ और नाइजीरिया तथा कैमरून आजादी के निकट पहुँचे। मिश्र और सीरिया ने मिल कर अरब गण राज्य की स्थापना करके संघराज्य पद्धति का सूत्रपात किया-बादं मे घाना और गिनी का भी सघराज्य बना।

सक्षेप मे १९५८ मे पच्छिमी देशो को सर्वत्र पराजय का मुंह देखना पडा। डलेस इस वर्ष कई बार विश्व को युद्ध के निकट ले गए। पच्छिमी एशिया मे पच्छिमी देशो का फौजी हस्तक्षेप हास्यास्पद बना। इस सम्बन्ध में ब्रिटेन की सबसे अधिक किरकिरी हुई। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय और आर्थिक क्षेत्रो मे पच्छिमी एशिया ने पच्छिमी राष्ट्रो को धता बता कर सोवियत संघ की विदेश नीति का स्वागत किया।

पाकिस्तान में सैनिक क्रान्ति--

सैनिक शासन को जो पाकिस्तान में तनिक भी विरोध का सामना नही करना पड़ा इसका कारण यह था कि सात अक्टूबर की रात को जब जनरल इस्कन्दर मिर्जा ने दलीय प्रणाली को औपचारिक रूप मे खत्म किया उससे प्रथम ही वह खत्म हो चुकी थी, जिसका एक प्रमाण पूर्वी पाकिस्तान मे असेम्बली के उपप्रधान शहीद अली की मृत्यु है। पाकिस्तान के सविधान का निर्माण कुछ नेतानो की राजनैतिक आकाक्षाओ के आधार पर हुआ था तथा प्रत्येक दल मे अदूरदर्शी, सत्तालोलुप राजनीतिज्ञो की बाढ आ गई