पृष्ठ:दृश्य-दर्शन.djvu/१२८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
तिबत।

तिबत की उँचाई समुद्रतल से १४,५०० फुट है। उसके उत्तर में क्यूलन और दक्षिण में हिमालय पर्वत है। पृथ्वी पर जितने देश हैं तिबत की बराबर एक भी ऊँचा नहीं। उसे पर्वतमय कहना चाहिए। उसमें पहाड़ियों और पर्वत श्रेणियों की बड़ी प्रचुरता है। वर्फ से ढकी हुई हिमालय की चोटियाँ चारो ओर गगन-चुम्बन करती हैं। यह देश इतना बीहड़ है कि इसके रास्ते निहायत ही खराब हैं। इससे प्रवास करने में बड़ी कठिनाई पड़ती है।

तिबत के लोग बौद्ध-धर्म के अनुयायी हैं वे दूसरे देश वालों को अपने यहां नहीं आने देते और न उनसे कोई सम्बन्ध रखना चाहते है। इसी कारण परकीय देश वालों को तिबत-सम्बन्धी बहुत कम ज्ञान है। तिबत की राजधानी लासा नगर है । लासा में दो पुरुष सर्वप्रधान हैं। वे लामा कहलाते हैं। एक लामा राज्य-सम्बन्धी हैं ; दूसरा