पृष्ठ:निबंध-रत्नावली.djvu/११२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

८२

निबंध-रत्नावली

लीन हो गया; इस प्रेम में कदरत लश मात्र नहीं होती। विक्टर ह्यगो ने ले-मिघ्राबल में मेरीयस और कौसट के ऐसे मिलाप का बड़ा ही अच्छा वर्णन किया है। चाँदनी रात है। मंद मंद पवन चल रही है। वृक्ष अजीब लीला में आसपास खड़े हैं। और यह कन्या और नौजवान कई दिन बाद मिले हैं। मरीयस के लिये तो कुल संसार इस देवी का मंदिर-रूप हो रहा था। अपने हृदय की ज्याति को प्रज्वलित करके उस देवी की वह आरती करने आया है। कौसट घास पर बैठी है। कुछ मीठी मीठी प्रेम भरी बातचीत हो रही है। इतने में सरसराती हवा ने कौसट के सीने से चीर उठा दिया। जरा सी देर के लिये उस बर्फ की तरह सफेद और पवित्र छाती को नग्न कर दिया। मगर मेरीयस ने फौरन अपना मुंह दूसरी भोर हटा लिया। वह तो देवी-पूजा के लिये आया है; आँख ऊपर करके नहीं देख सकता। रोमिया और जूलियट नामक शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक में जूलियट ने किस अंदाज से अपना दिल त्याग दिया और रोमिया के दिल की रानी हो गई ! वे किस्से-कहानियाँ जिनमें नौजवान शाहजाद अपना दिल पहले दे देते हैं अपवित्र मालूम होती हैं; और उनके लेखक प्रेम के स्वर्गीय नियम से अनभिज्ञ प्रतीत होते हैं। कुछ शक नहीं, कहीं कहीं पर वे इस नियम को दरसा देते हैं, परंतु सामान्य लखों में पुरुष का दिल ही तड़पता दिखलाते हैं। कन्या अपना