पृष्ठ:न्याय.pdf/१२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क १़]
[दृश्य १
न्याय

स्वीडिल

नहीं, मामूली है।

कोकसन

उसे भीतर बुला लो। यह पास-बुक मिस्टर जेम्स के पास ले जाओ।

[पास बुक बन्द करता है।]

स्वीडिल

[दरवाज़ा खोलकर]

जरा आप अन्दर चली आयें।

[रुथ हनीविल भीतर आती है। उसकी अवस्था छब्बीस वर्ष की है। क़द लम्बा आँखें और बाल काले हैं। चेहरा सुगठित, सुढौल और हाथी दांत सा सफेद है उसके कपड़े सादे हैं। वह बिलकुल चुपचाप खड़ी है। उसके अन्दाज़ और रङ्ग-ठङ्ग से मालूम होता है कि किसी अच्छे घर की है।]

[स्वीडिल पास-बुक लेकर मालिकों के कमरे की ओर चला जाता है।]