पृष्ठ:न्याय.pdf/१३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क १़]
[दृश्य १
न्याय

कोकसन

[घूमकर रुथ की ओर देखते हुए]

वह अभी बाहर गया है।

[सन्देह के साथ]

आप अपना मतलब कहिए।

रुथ

[बेधड़क होकर]

जी हाँ, कुछ अपना काम है।

कोकसन

यहाँ निजी काम से कोई नहीं आने पाता। आप चाहें तो उसे कुछ लिखकर रख जायँ।

रुथ

नहीं, मैं उनसे मिलना ही चाहती हूँ।

[वह अपनी काली आँखों को सिकोड़कर कटाक्ष से उनकी ओर देखती है।]