पृष्ठ:न्याय.pdf/१५८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
न्याय

वुडर

उसने अपनी खिड़की की गराद इतनी काट डाली है।

[अँगूठे और उँगली को एक चौथाई इंच अलग करके उठाता है।]

दारोग़ा

मैं दोपहर को उससे मिलूँगा, उसका नाम क्या है? मोनी, शायद कोई पुराना असामी है।

वुडर

हाँ, साहब! यह चौथी बार सज़ा भुगत रहा है। ऐसे पुराने खिलाड़ी को तो ज्यादा समझ से काम लेना चाहिए था।

[करुणभाव से]

कह रहा था, मन बहलाता था। कहीं घुस गए, कहीं से निकल आए। सब इसी धुन में पड़े रहते हैं।

दारोग़ा

दूसरे कमरे में कौन रहता है?

१५३