पृष्ठ:न्याय.pdf/३०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क १़]
[दृश्य १
न्याय

वाल्टर

इसे किसने मँगाया?

जेम्स

तुमने।

वाल्टर

[चेकबुक लेकर]

जुलाई ७ को लिखा गया है? हाँ, उसी दिन मैं ट्रेन्टन का इलाक़ा देखने गया था। शुक्रवार को मैं गया था और मंगलवार को वापस आया था। आपको तो याद होगा। लेकिन देखिए, अब्बा जान, मैंने नौ पाउंड का चेक भुनाया था। पाँच गिन्नी स्मिथर को दिया। बाक़ी सब मेरे ख़र्च में आया। हाँ, केवल आधा क्राउन बचा था।

जेम्स

[गम्भीर भाव से]

उस नब्बे पाउण्डवाले चेक को देखना चाहिए।

[पासबुक के पाकिट में से चेक को ढूँढ निकालता है।]

२२