पृष्ठ:न्याय.pdf/६३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क १़]
[दृश्य १
न्याय

कोकसन

जेल बड़ी बुरी जगह है!

जेम्स

[हिचकता हुआ]

समझ में नहीं आता, उसे कैसे छोड़ दिया जा सकता है। इस दफ़्तर में उसे रखने का तो अब कोई सवाल ही नहीं। लेकिन ईमान ही मनुष्य का सब से बड़ा गुण है।

कोकसन

[मंत्रमुग्ध की भाँति]

इसमें क्या शक।

जेम्स

वैसे ही उसे हम उन लोगों के बीच में नहीं छोड़ सकते जो उसके चाल चलन को नहीं जानते। समाज की ओर भी हमारा कुछ कर्त्तव्य है।

५५