पृष्ठ:न्याय.pdf/७१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क १़]
[दृश्य १
न्याय

[जेम्स हाथ का इशारा करता है। उसके उस निष्ठुर भाव को देखकर फ़ाल्डर निश्चल हो जाता है। फिर धीरे-धीरे मुड़कर अपने को डिटेक्टिव के हाथ में दे देता है। जेम्स कठोर और गंभीर होकर पीछे-पीछे चलता है। स्वीडिल लपक कर द्वार खोलता है, और उनके पीछे बाहर के कमरे से दालान तक जाता है, जब वे सब चले जाते हैं कोकसन एक बार चारों ओर घूमकर बाहर के कमरे की ओर दौड़ता है।]

कोकसन

[अधीर होकर]

सुनो, सुनो! ये सब हम क्या कर रहे हैं?

[चारों ओर सन्नाटा छा जाता है, वह अपना रूमाल निकालकर मुँह पर से पसीना पोंछता है। फिर अपनी मेज़ के पास अंधे की तरह आकर बैठ जाता है। और खाने की ओर उदास भाव से देखता है।]

[पर्दा गिरता है।]

६३