पृष्ठ:न्याय.pdf/७२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

अङ्क दूसरा

दृश्य १

न्यायालय। अक्टूबर महीने का तीसरा पहर, चारों ओर कुहरा छाया हुआ है। कचहरी में बारिस्टर, वकील, सम्वाद-दाता, चपरासी, जूरियों से ठसाठस भरा है। एक बड़े मज़बूत कठघरे में फ़ाल्डर है। उसके दोनों तरफ़ दो सिपाही निगरानी के लिए खड़े हैं, मानो उनकी उसपर कुछ विशेष दृष्टि नहीं है। फ़ाल्डर ठीक जज के सामने बैठा है। जज एक ऊँची जगह पर बैठा है। उसका भी ध्यान किसी ख़ास चीज़ पर नहीं है। सरकारी वकील हेरोल्ड क्लीवर दुबला, और पीला आदमी है। उम्र अधेड़ से कुछ अधिक है। सिर पर एक नक़ली बाल लगाए बैठा है, जिसका रंग उसके चेहरे के रंग से मिलता-जुलता है। वादी का वकील हेक्टर फ्रोम जवान और लम्बे कद का है। मूँछ और दाढ़ी साफ़ है। एक सफ़ेद नक़ली बाल सिर पर पहिने है। दर्शकों में जेम्स और मिस्टर होम बैठे हैं उनकी गवाही हो चुकी है। कोकसन और ख़ज़ांची भी बैठे हैं। विस्टर गवाही के कटघरे से उतर रहा है।

६५