सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:न्याय.pdf/७९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क २]
[दृश्य १
न्याय

फ़्रोम

क्या आप उस आफ़िस के मैनेजिंग क्लर्क हैं जिसमें अभियुक्त नौकर था?

कोकसन

हाँ

फ़्रोम

अभियुक्त उनके यहाँ कितने दिनों से काम कर रहा है?

कोकसन

दो साल से। नहीं–मैं भूल रहा हूँ–हाँ– बस १७ दिन कम दो साल।

फ़्रोम

ठीक है, अच्छा मिहरबानी करके यह बतलाइए, कि दो साल में आपने उसका चालचलन कैसा पाया है?

कोकसन

[मानो इस प्रश्न से कुछ तअज्जुब हुआ हो, वह धीरे से जूरी से कहता है।]

७२