पृष्ठ:न्याय.pdf/९४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क २]
[दृश्य १
न्याय

क्लीवर

[उठकर]

आपने कहा कि जाल के दिन अभियुक्त कुछ विचलित सा था। उसके मानी क्या, महाशय?

कोकसन

[नर्मी से]

यह आपको खुद समझ लेना चाहिए, आपने कोई ऐसा कुत्ता देखा है–कुत्ता जो अपने मालिक से भटक गया हो–उस समय वह चारों ओर निगाह दौड़ाता है?

क्लीवर

ठीक, मैं भी आँखों की बात पूछनेवाला था! आपने कहा, उसकी दृष्टि कुछ अजीब थी। अजीब से आपका क्या मतलब है? विचित्र या कुछ और?

कोकसन

हाँ, अजीब सी!

८७