पृष्ठ:न्याय.pdf/९५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क २]
[दृश्य १
न्याय

क्लीवर

खैर, आपने कहा उसके गले का बटन खुला हुआ था। क्या उस दिन बहुत गर्मी थी?

कोकसन

हाँ, शायद थी तो।

क्लीवर

जब आपने उससे कहा, तो क्या उसने बटन लगा लिया?

कोकसन

हाँ, शायद लगा लिया।

क्लीवर

क्या इससे यह मालूम होता है कि उसका दिमाग़ ठीक नहीं था?

[कोकसन जवाब देने को मुँह खोलकर ही रह जाता है। क्लीवर बैठ जाता है।]

८९