पृष्ठ:न्याय.pdf/९६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क २]
[दृश्य १
न्याय

फ़्रोम

[जल्दी से उठकर]

क्या आपने कभी पहिले भी उसे ऐसे अस्तव्यस्त देखा था?

कोकसन

नहीं, वह हमेशा शांत और साफ़ रहता था।

फ़्रोम

बस, उतना काफ़ी है।

[कोकसन जज की ओर घूमकर इस प्रकार से देखता है मानो वकील भूल गया हो कि जज भी कुछ पूछेगा। फिर जब समझ जाता है कि जज कुछ नहीं पूछेगा तो उतर कर जेम्स और वाल्टर के बग़ल में बैठ जाता है।]

फ़्रोम

रुथ हनीविल।

[रुथ हनीविल अदालत में आकर गवाहों के कटघरे में स्थिरभाव से शांत खड़ी होती है, उसका चेहरा मुरझाया हुआ है।

९०