पृष्ठ:परिवार, निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति.djvu/१४८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

निवास स्थान क्या है। अब लोगो का नहीं, बल्कि इलाक़ों का विभाजन किया गया। राजनीतिक दृष्टि से अव लोग केवल उस इलाके के पुछल्ले वन गये जिसमें वे रहते थे। पूरा ऐटिका एक सौ स्वशामित पुरो में वांट दिया गया। वे देम कहलाते थे। प्रत्येक देम के नागरिक (देमोत ) अपना एक मुखिया (देमार्क), एक कोपाध्यक्ष और छोटे-छोटे मामलों को तय करने का अधिकार रखने- वाले तीस न्यायाधीश चुनते थे। हर देम के नागरिकों का अपना अलग भन्दिर और रक्षक देवता या वीर-नायक होता था, जिसके पुजारियो को भी ये नागरिक चुनते थे। देम में सर्वोच्च शक्ति देमोतों की सभा के हाथ में होती थी। मौर्गन ने सही ही कहा है कि यह अमरीका की स्वशासित नगरपालिका का मूल रूप था । आधुनिक राज्य अपने विकास के शिखर पर पहुंचकर उसी इकाई पर ख़तम हो जाता है, जिसके साथ एथेस में नवोदित राज्य ने प्रारम्भ किया था। इन दस इकाइयों (देमो) को मिलाकर एक कबीला बनता था, परन्तु यह कवीला गोत्र-व्यवस्था पर आधारित पुराने क़बीले (Geschlechtsstamm) से बिलकुल भिन्न था और स्थानिक कबीला (Ortsstarmm) कहलाता था। स्थानिक कबीला अपना शासन आप चलानेवाली एक राजनीतिक संस्था होनही था, वह एक सैनिक संस्था भी था। वह एक फ़ीलार्क' या कबीले का मुखिया चुनता था जिसके हाथ में घुडसवार सेना की कमान रहती थी, एक टैक्सियार्क चुनता था जिसके हाथ मे पैदल सेना की कमान रहती थी और एक स्ट्रैटिजस चुनता था जिसकी कमान में कबीले के इलाके में भर्ती की गयी पूरी सैनिक टुकडी होती थी। इसके अलावा, हर कवीला पांच जंगी जहाज और उनके लिए नौ-सैनिक तथा उनके नायक देता था । हर कवीले जो को ऐटिका के एक वीर-नायक का संरक्षण प्रदान किया जाता था, कबीले के अभिभावक देवता के तुल्य होता और जिसके नाम से कवीला जाना जाता था। अंतिम बात यह है कि स्थानिक कबीला एथेंस की परिपद् के लिये ५० सदस्य चुनता था। कुल मिलाकर जो चीज बनी, वह थी एथेंस का राज्य । इसका शासन दस कबीलों द्वारा चुनी गयी पांच सौ सदस्यों की एक परिपद् चलाती थी।

  • प्राचीन यूनानी शब्द “फ़ोला" (कबोला) से।-सं०

१५०