पृष्ठ:परिवार, निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति.djvu/१८८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

जर्मनों में राज्य का गठन टेसिटस का कहना है कि जर्मन लोगों की संख्या बहुत बड़ी थी। अलग-अलग जर्मन जातियों की क्या तादाद थी, इसका एक मोटा खाका सीज़र ने दिया है। उसका कहना है कि राइन नदी के बायें तट पर प्रकट होनेवाले उसीपैटो और टेंक्टेरो की संख्या, औरतो और बच्चों को शामिल करके , १,८०,००० थी। इस प्रकार, मोटे तौर पर, हर एक जाति मे करीब-करीब एक लाख लोग थे। जाहिर है कि सबसे अधिक उन्नति के काल में भी इरोक्वा लोगों की संख्या इससे बहुत कम थी। जिस समय ग्रेट लेक्स से लेकर प्रोहियो और पाटोमैक नदियों तक का पूरा देश उनसे आतंकित था, उस समय इरोक्वा लोगों की संख्या २०,००० भी नही थी। यदि हम राइन प्रदेश की उन जातियो को, जिनके बारे मे रिपोटों की बदौलत हमे ज्यादा जानकारी है, नक्शे पर अलग-अलग अकित करे तो हम पायेंगे कि उनमे से हर जाति औसतन प्रथा के एक प्रशासकीय जिले के बराबर के इताके में, यानी १०,००० वर्ग किलोमीटर या १५२ भौगोलिक वर्ग मील मे फैली हुई थी। लेकिन रोमवासियो का Germania lagna" .. गाल प्रदेश के केल्ट लोगों के बारे में डियोडोरस ने जो कुछ कहा है, उससे इस संख्या की पुष्टि होती है। उसने लिखा है : “गाल में छोटी- बड़ी बहुतेरी जन-जातियां रहती है। सबसे बड़ी जन-जाति में २,००,००० लोग है और सबसे छोटी में ५०,०००।" (Diodorus Siculus, V, 25.) इससे सवा लाख का औसत निकलता है। पर गाल की कई जन-जातिया चूकि अधिक विकास कर चुकी थी, इसलिये निश्चय ही जर्मनों से उनकी संख्या अधिक रही होगी। (एंगेल्स का नोट।) महान जर्मनी। -सं० १८८