पृष्ठ:प्रबन्ध पुष्पाञ्जलि.djvu/१४९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१३९
विस्यूवियस के विषम स्फोट

रहा है। गत अप्रैल में यह अनुमान सच निकला। कई दिनों तक विस्यूवियस ने बड़ी ही भयङ्कर अग्नि वर्षा की। इसके कुछ ही दिनों बाद अमेरिका के कैलीफोर्निया प्रदेश की राजधानी सान फ्रांसिस्को के विध्वंस होने की खबर आई। तीन मिनट के भूकम्प ने वहाँ को अनेक इमारतों को भूमिसात् कर दिया। इस कारण कितने ही घरों में आग लग गई और प्रायः तीन चौथाई शहर जल कर खाक हो गया। यह बहुत ही सुन्दर और बहुत ही बड़ा शहर था। आग लगने के कारण अनन्त धन और जन-समूह का नाश हो गया। उसकी सोलह सोलह बीस बीस मंजिला इमारतें गिर गईं और आग लग कर राख हो गई। वैज्ञानिकों की राय है कि सान फ्रांसिसको का भूमिकम्प और विस्यूवियस की अग्नि वर्षा, दोनों घटनायें, एक ही कारण से हुई। यह कारण वही है जिसका उल्लेख ऊपर किया गया है।

इसका ठीक ठीक पता नहीं लगता कि कब ये ज्वाला वमन करने को शक्ति विस्यूवियस में आई। किसी किसी का ख्याल है कि वह अनादि काल से ज्यालामुखी है। एक पुस्तक में इस पर्वत के स्फोटों का बहुत ही विस्तृत वर्णन, अभी हाल में हमारे देखने में आया। अतएव उसके आधार पर फिर इस विषय पर कुछ लिखा जाता है। पुनरुक्ति माफ हो।

इस पर्वत के ज्वाला उगलने का पहला वर्णन