यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(२३)
हुई हैं। इसको तुम एक पिन या सुई से सीधा चीर लो। इसके अंदर तुमको चार पराग केसर डंडी दिखाई देंगी। और बीच में एक गर्भ केसर डंडी दिखाई देगी। यह पराग केसर डंडी से अधिक लम्बी है।
आज तुमने फूल के निम्न लिखित भागों के विषय में पढ़ा है:—
१. डंठल
२. हरी पत्तियाँ,—किसी २ फूल में यह हरी पत्तियाँ मिली होती हैं और कटोरी सी मालम होती हैं।
३. रंगीन पत्तियाँ या पंखड़ियां—किसी २ फूल में यह मिली होती हैं, और कटोरा सा बनाती हैं।
४. पराग केसर डंडी इसके ऊपर ज़ीरा रहता है।
५. गर्भ केसर डंडी, इस के ऊपरी सिरे पर एक छोटा प्याला सा होता है, और नीचे के सिरे पर वह स्थान होता है जहाँ पर बीज बनता है।
प्रत्येक सादे फूल में यह भाग होते हैं। परन्तु और तरह के भी फूल होते हैं जिनके विषय में हम तुमको आगे बतलावेंगे।