यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
पाठ ८
फल की बनावट।
बालको! इस कटे हुए सेव को ध्यान से देखो[१]। यह सेव का छिलका है। इस छिलके के भीतर तुम गूदा देखते हो, जो कि फल में सब से कोमल चीज़ है। इस गूदे के भीतर एक और प्रकार का गूदा है। यह गूदा पहिले गूदे से अधिक कड़ा है। यह गूदा बीजों की रक्षा करता है इस गूदे में ५ छोटी कोठरी सी हैं जिनमें काले २ बीज रक्खे हुए हैं।
अब तुम बेर, अंगूर, आम, शरीफ़ा, इत्यादि के मागों पर ध्यान दो, और देखो कि इनमें कौन २ से भाग हैं।
बहुधा फलों में निम्नलिखित भाग होते हैं:—
१. छिलका।
२. गूदा।
३. गुठली की रक्षा करनेवाला गूदा या झिल्ली।
४. गुठली या बीज।
- ↑ इसका चित्र पाठ ७ में दिया गया है।