पृष्ठ:प्राचीन चिह्न.djvu/११०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
११——पेरू का प्राचीन सूर्य-मन्दिर

पेरू का प्रजातन्त्र राज्य दक्षिणी अमेरिका में है। उसका विस्तार ५, ०२, ७६० वर्ग मील है। उसकी लम्बाई १२४० मील और चौड़ाई ७० से ६०० मील तक है। पेरू मे, सैकड़ों कोस तक, बालुकामय उजाड मैदान चले गये है, जहाँ न तो कोई पशु-पक्षी आदि जीव ही रह सकते हैं, और न घास का एक तिनका ही उग सकता है। बड़े-बड़े ज्वालामुखी पर्वत भी पेरू में कई एक हैं। वहाँ प्रायः कभी पानी नही बरसता । यदि वहाँ सोने और चॉदी आदि बहुमूल्य धातुओ की खानें न होती तो कदाचित् ही सभ्य देशो के वासी वहाँ रह सकते । पेरू का प्रजा-सत्तात्मक स्वतन्त्र राज्य प्रशान्त-महासागर से लगा हुआ है। उसकी राजधानी लीमा नगर है।

अमेरिका को ढूंढ़ निकालने का सारा यश कोलम्बस ही को दिया जाता है। पन्द्रहवी शताब्दी के अन्त मे कोलम्बस ने अमेरिका का पता लगाया। परन्तु उसके पॉच-छ: सौ वर्ष पहले ही नारवे के रहनेवाले नारवेजियन लोग अमेरिका गये थे और कई जगह बस गये थे। बहुत वर्षों तक उन्होने अमेरिका के प्राचीन निवासियों के साथ व्यापार किया; परन्तु किसी कारण से, वे वहाँ से अपने देश को लौट गये और फिर वहाँ नही जा सके। इस विषय के अनेक प्रमाण मिले