सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:प्रियप्रवास.djvu/१६४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
९५
अष्टम सर्ग

⁠प्रात वेला यक दिन गई नन्द के सद्म में थी ।
⁠बैंठी लीला महरि अपने लाल की देखती थी ।
⁠न्यारी क्रीड़ा समुद करके श्याम थे मोद देते ।
⁠होठो मे भी विलसित सिता मी हँसी मोहती थी ।।६६।

जयोही ऑखे मुझ पर पड़ीं प्यार के साथ बोली ।
देखो कैसा सँभल चलता लाडिला है तुम्हारा ।
क्रीड़ा मे है निपुण कितना है कलावान कैसा ।
पाके ऐसा वर सुअन मैं भाग्यमाना हुई हूँ ॥३७॥

⁠होवेगा सो सुदिन जब मैं आँख से देख लूंगी ।
⁠पूरी होती सकल अपने चित्त की कामनाये ।
⁠व्याहुँगी मैं जब सुअन को औ मिलेगी वधूटी।
⁠तो जानूंगी अमरपुर की सिद्धि है सद्म आई ॥६८।।

ऐसी बाते उमग कहती प्यार से थी यशोदा ।
होता जाता हृदय उनका उत्स आनद का था ।
हा ! ऐसे ही हृदय - तल मे शोक है आज छाया ।
गेऊॅ मैं या यह सब कहें या मरूँ क्या करूँ मैं ॥६९।।

⁠यों ही वाते विविध कह कष्ट के साथ रो के ।
⁠आवेगों से व्यथित वन के दु.ख से दग्ध हो के ।
⁠सारे प्राणी ब्रज - अवनि के दर्शनाशा सहारे ।
⁠प्यारे से हो पृथक, अपने बार को थे बिताते ।।७७।।

______