पृष्ठ:बुद्ध-चरित.djvu/८३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(१९)

योँ कहि श्रीभगवान् एक जम्बू तर जाई
बैठे मूर्ति समान अचल पद्मासन लाई।
लागे चितन करन, महा भवव्याधि भयंकर!
कहा मूल है याको औ उपचार कहाँ पर?
उमगी दया अपार, प्रीति पसरी जीवन प्रति;
क्लेश निवारण को जिय में अभिलाष जग्यो अति।
ध्यानमग्न है गयो कुँवर यॉ मनन करत जब
रही न तन सुधि, आत्मभाव बहि गए दूर सब।
लह्यो चतुर्विध ध्यान तहाँ भगवान् बुद्ध तब,
धर्म मार्ग को कहत प्रथम सोपान जाहि सब।

पंचदेव तिहि काल रहे कहुँ जात सिधाए;
तिनके रुके विमान जबै तरु ऊपर आए।
परम चकित कै लागे बूझन ताकि परस्पर
"कौन अलौकिक शक्ति हमे बँचति या तरु तर?"
गई दीठि जो तरे पर भगवान् लखाई;
ललित ज्योति सिर लसत, विचारत लोक भलाई।
चीन्हि तिन्हैं ते देव लगे शुभ गाथा गावन-
"तापशमन हित मानसरोवर चाहत आवन;
नाशन हित अज्ञानतिमिर दीपक जगिहै अब
मंगल को आभास लखा है मुदित लोक सब।"

खोजत खोजत एक दूत नृप को तहँ आयो;