पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास.djvu/१७८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
[१७०]


उसने ५१ बरस राज किया। उसके पीछे उसका जेष्ठ पुत्र सलीम राज-सिंहासन पर बैठा।


३७—जहांगीर।
(१६०५ ई॰ से १६२७ ई॰ तक)
जहांगीर।

१—सलीम जहांगीर की पदवी धारण करके सिंहासन पर बैठा। इसकी मां राजपूत राजकुमारी थी। इस कारण यह भी आधा राजपूत ही था। इसके दो भाई मुराद और दानियाल अकबर के आगे ही मर चुके थे परन्तु उसी के बेटे खुसरो ने, जो जोधाबाई के पेट से था, अपने मामा राजा मानसिंह और अपने ससुरे खानज़मान की सहायता से जो अकबर का सब से सिरचढ़ा सेनापति था, राज लेने के लिये बड़ा ज़ोर मारा। मरते समय अकबर ने अपने दरबारी और अफ़सरों को बुलाकर घोषणा कर दी थी कि मेरे पीछे सलीम मेरे मुकुट का अधिकारी होगा।

२—जहांगीर खुसरो से रुष्ट था; इससे खुसरो के साथ अच्छा बर्ताव भी न करता था। सिंहासन पर बैठने के चार महीने पीछे आधी रात को सोते से जगाकर चर ने जहांगीर को यह