पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास.djvu/२२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
[१४]


है। इनके सिवाय और भी देवता थे जैसे वरुण (नीला आकाश), सवितृ या सूर्य, वायु (हवा), रुद्र (गरज), और उषस् (सवेरे का लाल और सुनहरा आकाश)।

आर्य्यों की सूर्य्य पूजा।

८—पुराने हिन्दू आर्य आजकल के हिन्दुओं से कई बातों में भिन्न थे। इनमें जातिभेद न था, न इनके शिवालय और ठाकुरद्वारे थे, न ठाकुर और मूर्त्तियां। लड़कियां स्वयंवर करती थीं; विधवाओं का विवाह होता था। आर्य अन्न और मांस खाते थे और सोमरस पीते थे जिससे आंखें चढ़ जाती थीं।