पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास.djvu/२६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
[ १८ ]


गंगा और गंडकी नदी के बीच कोशल वंश के क्षत्रिय रहते थे और अयोध्या उनकी राजधानी थी।

जो देश अब बिहार के उत्तर में तिरहुत नाम से प्रसिद्ध है वहां गंडकी के पूर्व विदेहों का राज था और उनकी राजधानी मिथिला थी।

काशी।

जहां गोमती गंगा में आकर मिलती है उसके पास गंगा के तीर पर काशी का राज था और काशी नगरी जिसको अब बनारस कहते हैं और जो हिन्दुओं का बहुत बड़ा तीर्थ है उसकी राजधानी थी।

३—यह अनुमान किया जाता है कि इस प्रान्त पर अपना अधिकार जमाते २०० बरस लगे होंगे। इस काल को रामायण का