पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास भाग 1.djvu/२८७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

चीन, तिब्धत और नेपालके साथ भारतके सम्बन्ध नेपालके लिये इस देशकी पुस्तकोंमें नेपालका इतिहास । पर्याप्त सामग्री पाई जाती है। सन् १७६८ ई० में नेपालको गोरषोंने विजय किया और वहां वर्तमान राज्य-संस्था स्थापित हुई। • यह अपने संगठनमें जापानके उस कालसे मिलती है जब कि जापानमें जापान-सम्राट्का फुछ अधिकार न था और सब अधिकार शोगणके हायमें थे। इसी प्रकार वर्तमान नेपाल-नरेश नाम मात्राका राजा है। वास्तविक शासन वहाँके प्रधान मन्त्रीके हाथमें है। नेपाल इस समय एक स्वाधीन राज्य गिना जाता है यद्यपि अपने वैदेशिक सम्बन्धों में वह ब्रिटिश गवर्नमेंटके अधीन है। वर्तमान नेपालमें पूर्वसे पश्चिमतक ५०० मील लम्या प्रदेश है। नेपालका धर्म। महाराज अशोकने नेपालमें युद्ध धर्मको फैलाया । सातवीं शताब्दीमें तन्त्र-सिद्धान्तोंने महायान धर्ममें बहुत कुछ प्रवेश पा लिया। इसका परिणाम यह हुआ कि नेपालका बुद्ध धर्म बहुत कुछ शैवमतके सदृश हो गया। नेपालमें भिक्षुओंको विवाह करनेकी आंज्ञा है । इस समय नेपालका धर्म अधिकांश शैवमतका पौराणिक हिन्दू धर्म है। 1