पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास भाग 1.djvu/६०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

प्रस्तावना । ३३ 7 भारतके इतिहासके आधार। भारतका इतिहास चार बड़े भागोमें विभक्त किया जा सकता है:- (प्रथम) ऐतिहासिक कालके पहलेका इतिहास, अर्थात् २५०० वर्षके पहलेका इतिहास । (द्वितीय) उस समयका इतिहास जब कि इस देशमें हिन्दुओं या चौद्धोंका राज्य था, अर्थात् ईसाके जन्मके ६०० या ७०० वर्ष पहलेसे लेकर ईसाकी दसवीं शताब्दीतक । (तृतीय ) वह काल जिसे कि मुसलमानोंके राजत्वका काल कहा जाता है, अर्थात् दसवी शताब्दीसे लेकर सन् १७५७ तक। (चतुर्थ ) सन् १७५७ ई० से लेकर वर्तमान कालतक। प्रत्येक बडे भागको फिर मागेसे आगे यांटा जा सकता है। प्रथम भागके ऐतिहासिक आधार । भारतके प्राचीन इतिहासके लिये सर्वोत्तम सामग्री संस्कृत- को उन पुस्तकोंसे मिलती है जो प्रामाणिक रूपसे भाजले २५०० या २६०० वर्षसे पहले लिखी गई। बहुत कुछ सामग्री उन पुस्तकों में भी मिलती है जो २५०० से २६०० वर्षके अन्दर अन्दर लिखी गई परन्तु जिनमें प्राचीन घटनायें और ऐतिय चर्णित हैं। उस कालके राजनीतिक इतिहासका सक्रम वर्णन करने लिये पर्याप्त सामग्रो मौजूद नहीं। परतु उस समयके धार्मिक, नैतिक, सामाजिक, कानूनी और साहित्यिक वृत्तान्त जानने लिये पर्याप्त सामग्री मौजूद है। उस कालका साहित्य ही उस कालका इतिहास है। ३