पृष्ठ:भारत में अंगरेज़ी राज (दूसरी जिल्द).djvu/३०१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
७१०
भारत में अंगरेज़ी राज

भारत में अंगरेजी राज शायद किसी भी दूसरे युद्ध से नहीं बढ़ा। वास्तव में यदि देखा जाय तो मार्किस वेल्सली को अब तक अपनी आशा से कहीं अधिक सफलता प्राप्त हुई । किन्तु यह सब दूसरे मराठा युद्ध का केवल पूर्वार्ध था। इस युद्ध के उत्तरार्ध का वर्णन आगे के अभ्यायों में किया जायगा। उसी वर्ष भारत में अपूर्व सूखा पड़ा, जिसके बाद चारों ओर भयंकर अकाल ही अकाल दिखाई देने लगा।