पृष्ठ:भारत में अंगरेज़ी राज - पहली जिल्द.djvu/७२३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
४३९
विल्सली और निजा़म

वेल्सली और निजाम इस 'अधिक गहरे सम्बन्ध' से वेल्सली का मतलब सबसीडीयरी सन्धि से है। निजाम को 'सबसीडीयी सन्धि' के जाल में फांसने के लिए . हैदराबाद के दरबार में एक गुप्त पड्यन्त्र रचा हैदराबाद के ____गया। निजाम के कुछ दरबारियों को, जिनमें दरबार में दो अगरेज़ दूत निजाम का वजीर अजीमुलउमरा भी था,रिशवते दकर अपनी ओर फोड़ा गया, और निजाम से यह सारा मामला अन्त समय तक छिपाकर रक्खा गया । इस षड्यन्त्र में वेल्सली के दो मुख्य मददगार थे, एक मेजर कर्कपैट्रिक का छाटा भाई कनान कर्कपैट्रिक, जो अपने बड़े भाई की जगह हैदराशद मे रेजिडेण्ट था, और दूसरा कप्तान ककपैट्रिक का असिस्टेण्ट कप्तान मैलकम । ____ कमान कर्कपैट्रिक बहुत ही चलता पुर्जा था। उसने अपना रहन सहन, पहनाव सब हिन्दोस्तानी ढङ्ग का कर रखा था। हैदराबाद में उसका नाम 'हशमतजङ्ग' पड़ा हुअा था। एक मुसलमान दरवारी की लड़की के साथ उसने वाजाब्ता निकाह कर लिया था। हैदरावाद ही में अनेक बार उस पर रिशवतसितानी, बदचलनी और हत्या तक के जुर्म लगाए गए। हिन्दोस्तानी दरबारियों के साथ साजिश करने में वह सिद्धहस्त था और इस अवसर पर वेल्सली को उसने बड़ा काम दिया। दूसरा कप्तान मैलकम स्कॉटलैण्ड के निहायत गरीब माँ बाप का लड़का था। १२ साल की आयु में भारत भेजे जाने के लिए