पृष्ठ:भ्रमरगीत-सार.djvu/२१४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
१३९
भ्रमरगीत-सार
 


ऊधो! भूलि भले भटके।
कहत कही कछु बात लड़ैते तुम ताही अटके॥
देख्यो सकल सयान[१] तिहारो, लीन्हे छरि फटके[२]
तुमहिं दियो बहराय इतै कों, वै कुबजा सों अटके॥
लीजो जोग सँभारि आपनो जाहु तहाँ टटके।
सूर, स्याम तजि कोउ न लैहे या जोगहि कटुके[३]॥३५६॥


राग धनाश्री

जोग-सँदेसो ब्रज में लावत।
थाके चरन तिहारे, ऊधो! बार बार के धावत॥
सुनिहै कथा कौन निर्गुन की, रचि पचि[४] बात बनावत।
सगुन-सुमेरु प्रगट देखियत, तुम तृन की ओट[५] दुरावत॥
हम जानत परपंच स्याम के, बातन ही बहरावत।
देखी सुनी न अब लौं कबहूँ, जल मथे माखन आवत॥
जोगी जोग-अपार सिंधु में ढूँढ़े हू नहिं पावत।
ह्याँ हरि प्रगट प्रेम जसुमति के ऊखल आप बँधावत॥
चुप करि रहौ, ज्ञान ढँकि राखौ; कत हौ बिरह बढ़ावत।
नंदकुमार कमलदल-लोचन कहि को जाहि न भावत?
काहे को बिपरीत बात कहि सब के प्रान गँवावत।
सोहै सो कित सूर अबलनि जेहि निगम नेति कहि गावत?॥३५७॥


  1. सयान=सयानापन, चतुराई।
  2. छरि फटके=झाड़ फटककर, खूब जाँचकर।
  3. कटुके=कटु जोग को।
  4. पचि=हैरान होकर।
  5. सगुन-सुमेरु......ओट=भगवान् के सगुण स्वरूप ऐसे बड़े और प्रत्यक्ष पदार्थ को अत्यन्त सूक्ष्म निर्गुण ब्रह्म की ओट में छिपाया चाहते हो।