पृष्ठ:भ्रमरगीत-सार.djvu/९३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
भ्रमरगीत-सार
 

कंचन-कलस भराय आनि परिकरमा कीन्हीं॥
गोप-भीर आँगन भई मिलि बैठे यादवजात[१]
जलझारी आगे धरी, हो, बूझति हरि-कुसलात॥
कुसल-छेम बसुदेव, कुसल देवी कुवजाऊ।
कुसल-छेम अक्रूर, कुसल नीके बलदाऊ॥
पूछि कुसल गोपाल की रहीं सकल गहि पाय।
प्रेम-मगन ऊधो भए, हो. देखत व्रज को भाय[२]
मन मन ऊधो कहै यह न बूझिय गोपालहि[३]
ब्रज को हेतु बिसारि जोग सिखवत ब्रजबालहि॥
पाती बाँचि न आवई रहे नयन जल पूरि।
देखि प्रेम गोपीन को, हो ज्ञान-गरब गयो दूरि॥
तब इत उत बहराय नीर नयनन में सोख्यो।
ठानी कथा प्रबोध बोलि सब गुरू समोख्यो[४]
जो ब्रत मुनिवर ध्यावही पर पावहिं नहिं पार।
सो ब्रत सीखो गोपिका, हो, छाँड़ि विषय-विस्तार॥
सुनि ऊधो के बचन रहीं नीचे करि तारे[५]
मनो सुधा सों सींचि आनि विषज्वाला जारे॥
हम अबला कह जानहीं जोग-जुगुति की रीति।
नँदनंदन ब्रत छाँड़ि कै, हो, को लिखि पूजै भीति[६]?
अबिगत, अगह, अपार, आदि अवगत है सोई।
आदि निरंजन नाम ताहि रंजै सब कोई॥


  1. यादवजात=यादव से उत्पन्न अर्थात् उद्धव।
  2. भाय=भाव।
  3. यह न...गोपालहि=गोपाल की यह बात समझ में नहीं आती।
  4. समोख्यो=सहेज कर कहा।
  5. तारे=पुतली, आँख।
  6. भीति=दीवार।