पृष्ठ:रसज्ञ रञ्जन.djvu/१२१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
 

टिप्पणियाँ

पृष्ठ १०—समीक्षा = अच्छे प्रकार से आलोचना (सम+ईशा)। पराकाष्ठा = अन्तिम सीमा। काव्यकक्षा = काव्य कोटि। वृत्त = छंद।

पृष्ठ ११—गले में डाली … है = कमर के आभूषण को गले में पहिनने वाले की जिस प्रकार मूर्खता प्रकट होती है, उसी प्रकार छंद रूपी हार के अनुचित प्रयोग से कवि की।

पृष्ठ १३—अपरिमेय = जिसकी नाप न की जा सके।

पृष्ठ १४—दोषोद‍्भावनाएं = बुराइयों की कल्पना। आकलन = विचार, पाठ।

पृष्ठ १५—रसायन = भिन्न-भिन्न वातुओं को फूँक कर बनाई हुई मूल्यवान और औषधि विशेष। अक्षर-मैत्री = परस्पर मेल खाने वाले अक्षरों को विचार।

पृष्ठ १६—सार्वदेशिक = सारे देश से सम्बन्ध रखने वाला।

पृष्ठ १७—अर्थ सौरस्य = अर्थ की मधुरता एवं रस-पूर्णता। तादात्म्य = तन्मय हो जाना, तल्लीनता। आल्हादकारक = प्रसन्नता देने वाला। व्यञ्जक = सूचक।

पृष्ठ १८—तन्वी . है = सुकुमार तथा दुर्बल होते हुए विरहव्यथा को सहन करना विशेषता का सूचक है।

पृष्ठ १९—व्यापार = कार्य। शब्द शास्त्र . भी = व्याकरण से शुद्ध होते हुए भी। अभिषेक = जिस प्रकार बिना तिलकोत्सव के कोई भी राजा नहीं कहला सकता उसी प्रकार बिना रस के कोई काव्य काव्याधिराज नहीं बन सकता। काव्याधिराज = काव्यों का राजा अर्थात् श्रेष्ठ काव्य। परकीया = पति के अतिरिक्त अन्य पुरुष से प्रेम करने वाली नायिका। स्वकीया . बुझाना = विवाहित तथा पति में अनुरक्ता