पृष्ठ:शिवसिंह सरोज.djvu/४३४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
४१७
कनियों के जीवनचरित्र


काव्य के महान् पएिडत सुखदेव मिश्र और गुरुदत्त सिंह के पास उदयनाथ कवीन्द्र और उमरावसिंह के पास सुवंश शुक्ल जैसे नामी-गिरामी कवि थे, और उनके नाम के बड़ेबड़े साहित्य के ग्रन्थ रचे हैं । राजा माधवसिंह इस अवधप्रदेश में कविकोविदों की कदरदानी में बहुत ही गनीमत हैं । इन महाराज के बनाये हुए मनोजलतिका, देवीचरित्रसरोज, त्रिदीप, अर्थात् भतृहरि शतक का भापा उल्थाये तीन ग्रन्थ हमारे पास मौजूद हैं । और ग्रंथ हमने नहीं देखे। ॥ ९७ सफ़ा ॥ ३ छेराकरण कवि ब्राह्मण धनैलीज़िले बाराबंकी, सं० १८७५ में उ०। इनके बनाये हुए ग्रन्थ रामरत्नाकर, रमास्पद' गुरु कथा। आाहिक, रामगीतमाला, कृष्णचरितामृत, पदविलास, वृत्तभास्कर; रघुराजघनाक्षरी इत्यादि बहुत सुन्दर । प्रायः ह१० वर्ष की अवस्था में, संवत् १३१८ देहांत हुआ ॥ १०१ सफ़ा ।। ४ जेमकरन (२) अंतरवेदवाले । कवित्त अच्छे हैं ॥ १०० सफ़ा ।। ५ छत्तन कवि । इनकी कविता बहुत विचित्र है ॥ १७ सा ॥ ६ छत्रपति कवि। । ३७ सफ़ा ॥ ७ छेम कवि, सं० १७५५ में उ० । : ३१ सफ़ा ॥ ८ छबीले कवि ब्रजवासी । रागसागरोद्भव में इनके पद हैं ॥ १०० सफ़ा ।॥ & डेल कवि, संस० १७५५ में उ० । हज़ारा में इनके कवित्त हैं ॥ १०० सफा ॥ १०, छीत कवि, सं० १७०५ में उ० । ऐज़न् ॥ १०० सफा ॥