पृष्ठ:संगीत-परिचय भाग १.djvu/९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
(१०)

प्रश्न-तीन प्रकार के स्वरों के नाम बताओ।

उत्तर-शुद्ध, कोमल और तीव्र

प्रश्न-शुद्ध स्वर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर-शुद्ध स्वर दो प्रकार के होते हैं, चल और अचल।

प्रश्न-चल स्वरों के नाम और संख्या बताओ।

उत्तर-चल स्वर पाँच हैं। उनके नाम ये हैं।

रे ग म ध और नी।

प्रश्न-अचल स्वर कितने और कौन-कौन से हैं?

उत्तर-अचल स्वर दो हैं, स और प।

प्रश्न-शुद्ध स्वरों के नाम और संख्या बताओ।

उत्तर-शुद्ध स्वर सात हैं उनके नाम ये है:-

स रे ग म प ध नी

प्रश्न-कोमल स्वरों की संख्या और नाम बताओ।

उत्तर-कोमल स्वर चार हैं उनके नाम ये हैं

रे॒ ग॒ ध॒ और नि॒

प्रश्न-तीव्र स्वरों के नाम और संख्या बताओ।

उत्तर-तीव्र स्वर केवल एक है और वह म॑ है।

प्रश्न-शुद्ध, कोमल और तीव्र कुल कितने स्वर हैं?

उत्तर-शुद्ध, कोमल और तीव्र कुल १२ स्वर हैं।

प्रश्न-बारह स्वरों में से कितने शुद्ध, कितने कोमल और कितने तीव्र स्वर हैं?

उत्तर-सात शुद्ध, चार कोमल और एक तीव्र स्वर है।