पृष्ठ:संगीत-परिचय भाग २.djvu/१०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
( १३ )

पाठ तीसरा

ठाठ और राग

ठाठ

प्रश्न-ठाठ किसको कहते हैं ?

उत्तर-सप्तक में लगनेवाले चारह स्वरों में से किन्हीं सात

स्वरों के समूह को ठाठ कहते हैं।

प्रश्न-संगीत में कितने ठाठ माने गये हैं ?

उत्तर-संगीत में दस ठाठ माने गये हैं।

संगीत के दस ठाठ

१. बिलावल ठाठ ६. आसावरी ठाठ
२. कल्याण ठाठ ७. भैरवी ठाठ
३. खमाज ठाठ ८. मारवा ठाठ
४. भैरव ठाठ ९. तोड़ी ठाठ
५. काफी ठाठ १०. पूर्वी ठाठ
राग
प्रश्न-रागों की उत्पत्ति कैसे हुई ?
उत्तर-रागों की उत्पत्ति ठाठों से मानी गई है।
प्रश्न-राग कैसे बनते हैं।
उत्तर-राग स्वरों के मेल से बनते हैं।