पृष्ठ:संग्राम.pdf/२४१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

संग्राम

२२२

जमा कर रखे हैं।

सुपरि०—चलो।

इन्स—देखिये यह पंचायतों की फिहरिस्त है और पंचोंके नाम हैं।

सुप०—बहुत कामकी चीज है।

इन्स०—यह पंचायतोंपर एक मजमून है।

सुप०—बहुत कामकी चीज है।

इन्स०—यह कौमके लीडरोंकी तस्वीरोंका अल्बम है।

सुप०—बहुत कामका चीज है।

इन्स०—यह चन्द किताबें हैं, मैजिनीके मजामीन, वीर हारडीका हिन्दुस्तानका सफरनामा, भक्त प्रहलादका वृत्तान्त, टाल्स्टायकी कहानियां।

सुप०—सब बड़े कामका चीज है।

इन्स०—यह मिसमेरिजिमकी किताब है।

सुप०—ओह, यह बड़े कामका चीज है।

इन्स०-यह दवाइयोंका बक्स है।

सुप०—देहातियोंको बसमें करनेके लिये! यह भी बहुत कामका चीज है।

इन्स०—यह मैजिक लालटेन है।

सुप०—बहुत ही कामका चीज है।