पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 16.pdf/६१५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

सामग्रीके साधन-सूत्र


गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली : गांधी साहित्य और सम्बन्धित कागजातका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

राष्ट्रीय अभिलेखागार (नेशनल आर्काइव्ज़ ऑफ इंडिया), नई दिल्ली में सुरक्षित कागजात।

साबरमती संग्रहालय : पुस्तकालय तथा आलेख संग्रहालय : जिनमें गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी काल तथा १९३३ तक के भारतीय कालसे सम्बन्धित काजगात रखे हैं। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९।

'अमृतबाजार पत्रिका' : कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'इंडियन ओपिनियन' (१९०३ -६१) : प्रति शनिवारको प्रकाशित होनेवाला साप्ताहिक पत्र जिसका प्रकाशन डर्बनमें आरम्भ किया गया था, किन्तु जो बादमें फीनिक्स ले जाया गया था। इसमें अंग्रेजी और गुजराती दो विभाग थे। प्रारम्भमें हिन्दी और तमिल विभाग भी थे।

'इंडियन रिव्यू' : मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी मासिक।

'इंडिया' (१८९० - १९२१) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकी ब्रिटिश समिति, लन्दन द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी साप्ताहिक। देखिए खण्ड २, पृष्ठ ४१०।

'काठियावाड़ टाइम्स' : राजकोटसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक।

'गुजरात मित्र अने गुजरात दर्पण' : सूरतसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक।

'गुजराती' : बम्बईसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' : बम्बईसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'ट्रिब्यून' : लाहौरसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक। १९४८ से यह पत्र अम्बालासे प्रकाशित होने लगा है।

'नवजीवन' (गुजराती) : १९१९ - १९३१ : अहमदाबादसे गांधीजी द्वारा सम्पादित साप्ताहिक जो कभी-कभी सप्ताह में दो बार भी निकल जाता था; यह 'नवजीवन अने सत्य' (१९१५-१९) नामक मासिकका रूपान्तर था। इसका पहला अंक ७ सितम्बर, १९१९ को निकला था। १९ अगस्त, १९२१ से इसका हिन्दी संस्करण भी प्रारम्भ हो गया था।

'न्यू इंडिया' : मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'बॉम्बे क्रॉनिकल' : बम्बईसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'बॉम्बे लॉ रिपोर्टर', खण्ड २२, १९२०।

'यंग इंडिया' : १९१८ - ३१। अहमदाबादसे प्रकाशित अंग्रेजी साप्ताहिक। मो० क० गांधी द्वारा संपादित तथा मोहनलाल मगनलाल भट्ट द्वारा प्रकाशित।

'लीडर' : इलाहाबादसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।