पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 18.pdf/५४९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
५२१
तारीखवार जीवन-वृत्तान्त


सितम्बर १० : 'अमृतबाजार पत्रिका' के सम्पादक मोतीलाल घोषसे भेंट।

सितम्बर १४ : पटेलका वाइसरायकी परिषद् से त्यागपत्र।

सितम्बर २२ : अ॰ भा॰ कांग्रेस कमेटीकी उप-समितिने, जिसके सदस्य गांधीजी, मोतीलाल नेहरू और वल्लभभाई पटेल थे, कांग्रेस संगठनोंके लिए हिदायतोंके मसविदेपर रिपोर्ट पेश की।

सितम्बर २५ के पूर्व : गांधीजीकी अध्यक्षतामें अखिल भारतीय होमरूल लीगने कांग्रेसके असहयोग प्रस्तावको कार्यान्वित करनेके लिए एक परिपत्र जारी किया।

सितम्बर २५ : गांधीजीने अ॰ भा॰ कांग्रेस कमेटीके अध्यक्षको कांग्रेस संविधानका मसविदा भेजा।

मतदाताओंके नाम उनके कर्त्तव्यसे सम्बन्धित एक पत्र प्रकाशित किया।

सितम्बर २७ या उसके बाद : पूर्वी अफ्रिकाके देशभाइयोंको सन्देश भेजा।

सितम्बर २८ : अहमदाबादमें गुजरात कालेजके विद्यार्थियोंके समक्ष स्कूलों और कालेजोंके बहिष्कारके सम्बन्धमें भाषण।

वी॰ जे॰ पटेलने सभाकी अध्यक्षता की।

सितम्बर २९ : अहमदाबादमें शिक्षकोंकी सभामें भाषण।

अक्तूबर ६ : गांधीजीने सुरतमें विद्यार्थियों और शिक्षकोंके समक्ष भाषण दिया। मुहम्मद अली जिन्ना तथा अन्य १९ लोगोंने स्वराज्य सभाके नये संविधानके विरोधमें उसकी सदस्यतासे त्यागपत्र दे दिया।

अक्तूबर ८ : रोहतकमें भाषण।

बम्बईमें गांधीजीके जन्मदिनके उपलक्ष्यमें भगिनी समाज द्वारा आयोजित सभामें भारतीय महिलाओंके नाम उनका सन्देश पढ़कर सुनाया गया।

अक्तूबर ११ : मुरादाबादमें संयुक्त प्रान्त सम्मेलनमें भाषण।

अक्तूबर १२ : अलीगढ़में विद्यार्थियोंसे मिले।

अक्तूबर १४ : कानपुरमें भाषण।

अक्तूबर १५ : लखनऊमें भाषण।

अक्तूबर १७ : बरेलीमें गांधीजीने नगरपालिका द्वारा दिये गये अभिनन्दनपत्रके उत्तरमें भाषण दिया।

अक्तूबर १८ : अमृतसरमें भाषण।

खालसा कालेज के विद्यार्थियोंसे मिले।

अक्तूबर १९ : लाहौरमें असहयोगपर भाषण।

अक्तूबर २२ : भिवानी सम्मेलनमें भाषण।

अक्तूबर २४ : अलीगढ़ कालेजके न्यासियोंको पत्र लिखा।

'स्वराज्य सभा' के रूपमें पुनर्गठित अखिल भारतीय होमरूल लीगके सम्बन्धमें लिखा।

अक्तूबर २५ : गांधीजीने मु॰ अ॰ जिन्नाको उनके स्वराज्य सभासे दिये गये त्यागपत्रके बारेमें पत्र लिखा।